Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • INDORE NEWS : इंदौर मकान हादसा, प्रशासन या मकान मालिक की लापरवाही!
  • मध्य प्रदेश

INDORE NEWS : इंदौर मकान हादसा, प्रशासन या मकान मालिक की लापरवाही!

Taruna Samariya September 24, 2025

Indore three-storey building collapse : इंदौर के रानीपुरा क्षेत्र में हाल ही में हुई तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने की घटना ने शहर को झकझोर दिया। यह हादसा न केवल प्रशासन की लापरवाही बल्कि मकान मालिक की अनदेखी का भी सबूत है, क्योंकि किराएदार ने कई दिन पहले ही खतरे की चेतावनी दी थी.

हादसे की कहानी

रानीपुरा की भीड़-भाड़ वाली गली में बनी एक पुरानी तीन मंजिला इमारत अचानक गिर गई। घटना के वक्त कई लोग रोज के काम-काज में व्यस्त थे। मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हुई और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए, जिन्हें प्रशासन ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया.

किराएदार की चेतावनी और  अनसुनी

इस मकान में किराएदार शशांक गुप्ता ने मकान मालिक सम्मु अंसारी को आठ दिन पहले ही इमारत की हालत देखकर कई बार चेतावनी दी थी कि बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है और कभी भी गिर सकती है। और शशांक के गोदाम का शटर अपने आप नीचे की ओर धसने लगा था, जिससे उन्हें खतरे का अंदेशा हुआ. लेकिन मकान मालिक ने चेतावनी को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की.

फ्लोर बढ़ता गया, खतरा बढ़ता गया

यह इमारत गैरकानूनी रूप से कमजोर कॉलम और जर्जर नींव पर बनी थी तल मंजिल पर मनमाने तरीके से दुकानें खोली गईं. नगर निगम की सूची में यह इमारत खतरनाक भवनों में शामिल नहीं थी, जबकि इसे कई बार खतरे की तरफ इशारा किया गया था.

प्रशासनिक लापरवाही !

जांच में सामने आया कि इमारत के तलघर में लंबे समय से पानी भरने के कारण नींव कमजोर हो गई थी. रहवासी लगातार नगर निगम से मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। सिस्टम की गंभीर लापरवाही के कारण ही हादसा हुआ.

READ MORE :ट्रेन में सफर करने वाले यात्री ध्यान दें, झांसी स्टेशन पर कार्य के कारण कई ट्रेनों में होगा बदलाव

प्रभावित परिवार और बचाव अभियान

मकान मालिक के परिवार के 22 सदस्य इमारत में रहते थे, लेकिन हादसे के समय आठ लोग बाहर थे, जिससे जान का बड़ा नुकसान टल गया. दुकानें त्योहार के कारण समय से पहले बंद कर दी गई थीं, जिससे दुकानदार और कर्मचारी भी बच गए.

 इंदौर बिल्डिंग हादसा एक भयावह उदाहरण है कि जब चेतावनियों और खतरों को अनदेखा किया जाता है, तो इसकी कीमत इंसान और संपत्ति से चुकानी पड़ती है। प्रशासनिक नजरअंदाजी और अवैध निर्माण जैसी लापरवाहियों ने दुखद घटना को और गंभीर बना दिया है। ऐसी घटनाओं पर समय रहते कैसे रोक लगाई जाए.

पूरी खबर पढ़े-3 मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत,12 से ज्यादा घायल

About the Author

Taruna Samariya

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया, अबरार-हसरंगा की तकरार पर बवाल!
Next: IND vs BAN Asia Cup: सुपर-4 में भारत की जीत से पक्की होगी फाइनल की टिकट!

Related Stories

Mp Accident Deaths News
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!

Hema Gupta March 2, 2026
सीएम डॉ मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता

divya mistry March 2, 2026
mp nigam mandal: दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • मध्य प्रदेश

होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.