कई मुद्दों पर अपना विचार व्यक्त किए संभाग आयुक्त
Indore News: इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने हाल ही में नेशन मिरर से खास बातचीत की जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने इंदौर शहर के औद्योगिक विकास और स्वच्छता अभियान की प्रगति पर जोर दिया।

स्वच्छता और विकास पर बोले संभाग आयुक्त दीपक सिंह
Indore News: आयुक्त ने बताया कि इंदौर में औद्योगिक विकास के लिए एमपीआईडीसी और इंडस्ट्री डिपार्टमेंट द्वारा चलाए जा रहे योजनाएं महत्वपूर्ण हैं। इसके साथ ही स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर ने लगातार सात बार स्वच्छ भारत मिशन में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है जो शहर के लिए गर्व का विषय है।
“ट्राइबल क्षेत्रों की स्थिति सुधारने की बनाई जा रही योजना“
Indore News: आयुक्त ने यह भी कहा कि इंदौर संभाग में ट्राइबल क्षेत्रों की स्थिति सुधारने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं। इन क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर काम किया जा रहा है।
मेट्रो, ट्रैफिक को लेकर क्या कहना है संभाग आयुक्त का पढ़िए…
Indore News: स्वच्छता के साथ-साथ आयुक्त ने इंदौर के ट्रैफिक की स्थिति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यहां वाहनों की संख्या में वृद्धि के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। वर्तमान में सिटी बसेज और बीआरटीएस की सेवाएं पूरी तरह से सक्षम नहीं हैं लेकिन आने वाले समय में मेट्रो परियोजना से इस समस्या का समाधान होने की उम्मीद है। इसके अलावा इंदौर में ट्रैफिक सिग्नल और चौराहों पर फ्लायओवर बनाने का सिलसिला भी शुरू किया गया है जिससे यातायात की सुगमता में वृद्धि होगी।
ग्रामीण और शहरी जीवन की असमानताओं पर दी प्रतिक्रिया
Indore News: ग्रामीण और शहरी जीवन की असमानताओं पर बात करते हुए आयुक्त ने कहा कि हमारे देश में विविधताओं का सम्मान किया जाता है, और लोग अपनी पसंद के अनुसार ग्रामीण या शहरी जीवन जीने का स्वतंत्रता रखते हैं।
दीपक सिंह ने झाबुआ जिले का भी जिक्र किया
Indore News: इस दौरान आयुक्त ने यह भी बताया कि इंदौर संभाग के अन्य जिले भी स्वच्छता अभियान में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, जैसे झाबुआ में पुराने उपयोग की चीजों से उद्यान विकसित किया गया, जिसे प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में सराहा था।
