Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Indore: खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंचा मासूम
  • मध्य प्रदेश

Indore: खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंचा मासूम

Narendra Singh July 14, 2025

जलभराव में गिरे तार ने झुलसाया

इंदौर के चंदन नगर क्षेत्र में रविवार शाम को हुई भारी बारिश के बाद एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया। अहमद नगर बांक इलाके में जलभराव के बीच टूटी पड़ी बिजली की केबल ने एक नाबालिग को करंट से झुलसा दिया। घायल अवस्था में वह पानी में तड़पता रहा, लेकिन समय पर रहवासियों की नजर पड़ने पर उसकी जान बचाई जा सकी। फिलहाल उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारिश, जलभराव और मौत बनता करंट

हादसा रविवार शाम हुआ जब शहर में तेज बारिश हुई और निचले इलाकों में पानी भर गया। अहमद नगर बांक में दो नाबालिग बच्चे सड़क किनारे जमा पानी में खेल रहे थे। तभी उन्होंने एक टूटी हुई तार को देखा जो पानी में पड़ा था। उनमें से एक बच्चा जब उसे हटाने की कोशिश करने लगा, तभी वह तेज करंट की चपेट में आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा कई मिनट तक पानी में ही छटपटाता रहा। करंट की वजह से कोई भी उसे छूने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। कुछ स्थानीय लोगों ने सूझबूझ से लकड़ी का सहारा लेकर उसे बाहर निकाला।

अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

घायल नाबालिग को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, करंट की वजह से शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलस गया है और कई नसें प्रभावित हुई हैं।

लोगों ने लगाया बिजली कंपनी और निगम पर आरोप

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय रहवासियों ने बिजली वितरण कंपनी और नगर निगम पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

रहवासी रवि दुबे ने बताया, “यहां जरा सी बारिश में पानी भर जाता है, और बिजली कंपनी सिर्फ सप्लाई बंद करने तक सीमित रहती है। न टूटे तारों की सुध ली जाती है, न पोलों की मरम्मत होती है। पहले भी एक बच्चा ड्रेनेज में गिरते हुए बचा था। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।”

सवालों के घेरे में मेंटनेंस सिस्टम

लोगों का कहना है कि मेंटनेंस और सुरक्षा के नाम पर सिर्फ कागजों में काम होता है। टूटे केबल, खुले पोल, और पानी में पड़े तार जानलेवा साबित हो रहे हैं। निगम और बिजली विभाग की लापरवाही किसी बड़ी त्रासदी को न्योता दे रही है।

प्रशासन ने जांच की शुरु

घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और बिजली कंपनी से रिपोर्ट मांगी गई है। नगर निगम की ओर से भी एक टीम को मौके पर भेजा गया है। हालांकि, अभी तक किसी अधिकारी ने औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।

Watch Now :- “सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में 🔱”

Read More:- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: तलाक के मामले में पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एस जयशंकर की चीन यात्रा: रिश्तों में नरमी के संकेत, SCO बैठक में होंगे शामिल
Next: Bhopal: टैक्सी हड़ताल का असर, किराया तीन गुना

Related Stories

सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन
  • मध्य प्रदेश

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

divya mistry March 2, 2026
भगोरिया पर्व में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं

divya mistry March 2, 2026
सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा

divya mistry March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • जिम में महिला ट्रेनर नहीं रखा तो होगी कार्रवाई, CM योगी के सख्त आदेश
  • बिहार में रील बनाने से नाराज़ पति ने गला दबाकर पत्नी की ली जान, घटना से पहले महिला ने रोते हुए वीडियो किया था जारी
  • होली के रंग में रंगे CM धामी, लोक संस्कृति का दिखा संगम
  • रुद्रपुर में हिंसक झड़प, 2 पक्षों में चले लाठी-डंडे
  • पौड़ी गढ़वाल के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.