Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Indore crime: इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़,युवक गिरफ्तार.. जीतू पटवारी ने दी प्रतिक्रिया
  • Top Story
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Indore crime: इंदौर में ऑस्ट्रेलियन महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़,युवक गिरफ्तार.. जीतू पटवारी ने दी प्रतिक्रिया

divya mistry October 25, 2025

Indore crime: इंदौर में आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला खेलने आई ऑस्ट्रेलियन टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।यह घटना तब हुई जब महिला अपने होटल से पैदल द नेबरहुड) की तरफ जा रही थीं.. एसी घटनाएं भारत की छवी खराब कर रही है.. भारतीय महिलाओं से छेड़छाड़ की घटना हम आए दिन सुनते है लेकिन अब हमारे देश में ऑस्ट्रेलियन महिला भी सेफ नहीं है..

Indore crime
Indore crime

घटना के बाद क्या हुआ?

घटना के बाद पुलिस ने पांच थानों की टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है। घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे खजराना रोड की बताई जा रही है।

जानिए पूरा मामला..

दोनों महिला खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे (द नेबरहुड) की तरफ जा रही थीं। तभी सफेद शर्ट और काली टोपी पहने एक बाइक सवार युवक उनका पीछा करने लगा। कुछ ही देर में आरोपी ने इनमें से एक खिलाड़ी को गलत तरीके से छुआ और मौके से भाग निकला।
घबराई दोनों खिलाड़ियों ने तुरंत टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस को मैसेज किया और अपनी लाइव लोकेशन भेजी।

जानकारी मिलते ही डैनी सिमंस ने टीम के सुमित चंद्रा से संपर्क कर मदद के लिए कार रवाना कर दी और खिलाड़ियों को सुरक्षित होटल पहुंचाया। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाना-माना नाम हैं।

आरोपी की पहचान कैसे हुई?

Indore crime
Indore crime

Indore crime: सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने विजय नगर, एमआईजी, खजराना, परदेशीपुरा, कनाड़िया थाने की टीम गठित की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।आरोपी की पहचान हुई और शुक्रवार शाम को पुलिस ने खजराना निवासी अकील को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अकील पर पहले से भी आपराधिक केस दर्ज हैं…

एडीसीपी बोले- प्रोटोकॉल में कहां कमी रही, जांच कर रहे

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलियन टीम के सुरक्षा अधिकारी की ओर से शिकायत आई थी कि उनके दो प्लेयर के साथ गलत व्यवहार हुआ है। इस पर केस दर्ज किया है। आरोपी को आईडेंटिफाई कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से खजराना का है। उसका पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड है। हायर अथॉरिटी के साथ मीटिंग कर प्रोटोकॉल सेट किए गए थे। उसमें कहां कमी हुई है, उसकी जांच की जा रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

जीतू पटवारी
जीतू पटवारी

जीतू पटवारी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है और कहा की अगर कोई अंतराष्ट्रिय महिला के साथ एसा कर रहा है तो.. उसके उपर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए और प्लेयर्स की जिम्मेदारी सरकार की है प्रशासन की है.. इसलिए सरकार को लापरवाही नहीं करनी चाहिए.

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: RAJASTHAN NEWS : यूपी,पंजाब के बाद राजस्थान पराली जलानें में चौथे स्थान पर
Next: तेजप्रताप का तेजस्वी पर हमला, बोले – तेजस्वी जननायक नहीं..प्रशांत किशोर ने PM पर साधा निशाना – बिहार को सस्ता डाटा नहीं फैक्ट्रियां चाहिए

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.