Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • सरकार ने लिया फैसला वापस, वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस, 4 दिनों से परेशान थे यात्री
  • Top Story
  • Travel News
  • देश-विदेश

सरकार ने लिया फैसला वापस, वीकली रेस्ट नियम तत्काल वापस, 4 दिनों से परेशान थे यात्री

himani Shrotiya December 5, 2025
IndiGo flights cancelled:देशभर में इंडिगो संकट के बाद DGCA ने हरकत में आते हुए अपना पहले वाला आदेश वापस ले लिया है। DGCA ने हवाई कर्मचारियों के लिए वीकली रेस्ट वाला अपना आदेश वापस लेने का फैसला किया है। इस बारे में एक लेटर जारी कर जानकारी दी गई। सरकार ने अपना वह आदेश वापस ले लिया, जिसके तहत पायलट समेत अन्य क्रू को हर 7 दिनों में लगातार 48 घंटे का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य किया गया था। अब क्रू को पहले की तरह हर हफ्ते में लगातार 36 घंटे का आराम मिलेगा।
DGCA का लेटर
DGCA का लेटर
स्टाफ की कमी का सामना कर रही इंडिगो एयरलाइन ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। देशभर के अलग-अलग शहरों पर एयरपोर्ट पर यात्री परेशान हैं, 24-24 घंटे इंतजार कर रहे है। कई जगह परेशान यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा किया। 

यात्रियों का बुरा हाल

मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता एयरपोर्ट पर हालात खराब हैं। बीते चार दिनों में 1300 से ज्यादा इंडिगो फ्लाइट्स रद्द हुई, या उनमें देरी हुई। देश के हर बड़े और छोटे शहरों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर इसका असर हुआ है, जिससे यात्रियों का बुरा हाल है। घंटों तक यात्रियों को फ्लाइट की खबर नहीं मिल रही, जिससे उनका गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। 

24-24 घंटे इंतजार कर रहे यात्री
24-24 घंटे इंतजार कर रहे यात्री

IndiGo flights cancelled: यात्रियों को एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को घर से निकलने के पहले फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है, ताकि फ्लाइट कैंसिल होने या उसमें काफी ज्यादा देरी की असुविधाओं से बचा जा सके। कई जगहों पर  पानी, खाना और जरूरी सामानों के लिए लोग स्टाफ से झगड़ते देखे गए। कई जगह मारपीट के हालात बन गए। 

कई जगहों पर भड़के यात्री
कई जगहों पर भड़के यात्री

DGCA का सख्त रुख

Indigo की उड़ानों के रद्द होने और देरी को लेकर DGCA ने सख्त रुख अपनाया है। DGCA ने Indigo के अधिकारियों को तलब कर बैठक बुलाई। इस बीच पायलट एसोसिएशन ने भी DGCA से अपील की है कि उड़ानों का शेड्यूल मंजूर करते वक्त एयरलाइन के पास पायलटों की संख्या को भी गंभीरता से देखा जाए।

इंडिगो की अपील

IndiGo flights cancelled: इधर, Indigo ने DGCA से फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन के नियमों से 10 फरवरी 2026 तक छूट देने की अपील की है। कंपनी ने आश्वासन दिया है कि 3 महीने के अंदर उसकी परिचालन स्थिति फिर से सामान्य हो जाएगी। DGCA ने इंडिगो से सुधार के लिए जरूरी पहलुओं पर काम करने को कहा है। DGCA ने Indigo से क्रू की भर्ती, ट्रेनिंग रोडमैप, रोस्टर रीस्ट्रक्चरिंग, सेफ्टी प्लान देने और हर 15 दिन में प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजने को कहा।

The last two days have seen widespread disruption across IndiGo’s network and operations. We extend a heartfelt apology to all our customers and industry stakeholders who have been impacted by these events. IndiGo teams are working diligently and making all efforts with the…

— IndiGo (@IndiGo6E) December 4, 2025

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: मोमोज खाने वाले हो जाए सावधान: धमतरी में 20 से ज्यादा बीमार
Next: Deceased Atif’s father is demanding justice: मेरे बेटे को इंसाफ दों.. मृतक आतिफ के पिता ने लगाई गुहार

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.