Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • इंडिगो की 300 से अधिक उड़ानें रद्द, नए नियमों के चलते क्रू की कमी से जूझ रही Indigo
  • Top Story
  • देश-विदेश

इंडिगो की 300 से अधिक उड़ानें रद्द, नए नियमों के चलते क्रू की कमी से जूझ रही Indigo

himani Shrotiya December 4, 2025

IndiGo flight cancellations: आज हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंडिगो की 300 से अधिक उड़ाने रद्द रहीं, जिससे हजारों यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। 

कड़े नियमों को अपनाने में मुश्किल

बता दे कि, एयरलाइन को क्रू रोस्टरिंग के नए कड़े नियमों को अपनाने में मुश्किल हो रही है, जिस कारण कई उड़ानों को रद्द करना पड़ा। एक दिन पहले ही इंडिगो एयरलाइन ने एक बयान में कहा था कि एयरलाइन ने 150 उड़ानें कैंसिल कर दीं। 

क्रू की कमी से जूझ रही Indigo 

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी Indigo लगातार तीसरे दिन क्रू की कमी से जूझ रही है। इससे Indigo के ऑपरेशन पर बुरा असर पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को दिल्ली, मुंबई सहित 10 से ज्यादा एयरपोर्ट में इंडिगो की 300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं।पुणे एयरपोर्ट पर पैसेंजर को आठ घंटे से ज्यादा का इंतजार करना पड़ रहा है। तीन पैसेंजर्स बेहोश भी हो गए। 

 48 दिल्ली से जाने और 47 आने वाली घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द थीं। वहीं मुंबई में 86, बेंगलुरु में 50, हैदराबाद में 70, जयपुर में 4 और इंदौर में 3 उड़ानें रद्द हुई हैं।

एयरपोर्ट पर इंतजार करते यात्री
एयरपोर्ट पर इंतजार करते यात्री

IndiGo flight cancellations: क्या है नियम? 

दरअसल, डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने सभी एयरलाइंस के लिए 1 नवंबर से पायलट्स और क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े सुरक्षा नियमों में बदलाव किए हैं। इसका सबसे ज्यादा असर Indigo एयरलाइन पर पड़ा है। इंडिगो के अधिकारी इस मामले पर DGCA से मुलाकात करने पहुंचे। नियमें में जो बदलाव किए उसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया। इन्हें 2 चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ।

Read More: देश के 7 एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित: 100 से ज्यादा फ्लाइट में देरी या कैंसिल

वहीं दूसरा चरण 1 नवंबर से लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलट्स और क्रू को आराम देने पर जोर दिया गया। इस कारण एयरलाइन कंपनियों के पास पायलट्स और क्रू मेंबर्स की कमी पड़ गई है।

About the Author

himani Shrotiya

Editor

हिमानी Nation Mirror में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर है। राजनीति और क्राइम में काफी दिलचस्पी है। रिपोर्टिंग, एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग सब कर लेते है।

View All Posts

Post navigation

Previous: बेटी से गलत हरकत करने पर महिला ने मौलाना पर बरसाया हंटर
Next: गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से किसान उत्साहित, CM का जताया आभार

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.