Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • इंडिगो को बड़ी राहत: टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी
  • देश-विदेश

इंडिगो को बड़ी राहत: टर्किश बोइंग 777 की लीज अब फरवरी 2026 तक बढ़ी

Shital Sharma August 29, 2025

यात्री हित में लिया गया फैसला

indigo sc st act fir training pilot

आप दिल्ली या मुंबई एयरपोर्ट पर खड़े हैं, बोर्डिंग पास हाथ में लिए, और मंज़िल है इस्तांबुल। पर क्या आपने कभी सोचा कि आपकी सीधी फ्लाइट कैसे संभव हो पाती है? इसके पीछे एक बड़ा कनेक्शन है — इंडिगो और टर्किश एयरलाइंस के बीच का लीज समझौता, जिसके अंतर्गत बोइंग 777 विमान भारत में उड़ान भरते हैं।

अब तक इस समझौते का भविष्य अधर में था। लेकिन अब राहत की खबर है — DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) ने इस लीज को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया है। यानी अब ये करार फरवरी 2026 तक लागू रहेगा।

 लीज एक्सटेंशन क्यों बना ज़रूरी?

इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि यह मंजूरी “एक बेहद अहम समय” पर मिली है। मौजूदा हालात में जब पाकिस्तान ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर रखा है, ऐसे में छोटे विमानों से इस्तांबुल जैसी लंबी दूरी की उड़ानें संभव नहीं।

बोइंग 777 विमान लंबी दूरी के लिए ईंधन क्षमता और यात्री भार दोनों में सक्षम होते हैं। अगर ये विमान हटाए जाते, तो भारत से इस्तांबुल और उससे आगे की फ्लाइट्स बुरी तरह प्रभावित होतीं।

 क्यों पहले रोकी गई थी लीज?

इससे पहले 30 मई 2025 को DGCA ने कहा था कि यह लीज केवल 31 अगस्त तक के लिए बढ़ाई जा रही है और उसके बाद इसमें कोई और विस्तार नहीं होगा।

cropped-indigo.jpg

कारण?

तुर्किये (Turkey) ने ऑपरेशन सिंधूर के दौरान पाकिस्तान का समर्थन किया था और भारत के आतंकी ठिकानों पर हमलों की आलोचना की थी। इसके जवाब में भारत सरकार ने तुर्की की कंपनियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया, जिसमें सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज की सुरक्षा मंजूरी रद्द करना भी शामिल था।

हालात बदले, फैसला बदला

हालांकि इंडिगो ने DGCA से अपील की थी कि लीज को 6 महीने के लिए और बढ़ा दिया जाए, ताकि वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें। DGCA ने इसी आधार पर यह आखिरी एक्सटेंशन मंजूर किया है। अब इंडिगो को अगले 6 महीनों में यह सुनिश्चित करना होगा कि वह टर्किश एयरलाइंस से डैम्प लीज (wet lease) को खत्म कर सके, और वैकल्पिक समाधान तैयार करे।

 वैकल्पिक रास्ते की मुश्किलें

इंडिगो छोटे A321 विमान इस्तांबुल रूट पर भेजने पर विचार कर रही थी, लेकिन यह योजना पाकिस्तान के एयरस्पेस बंद होने के कारण कारगर नहीं रही। छोटे विमान लंबे रूट पर जरूरी फ्यूल लेकर नहीं उड़ सकते. ऐसे में पैसेंजर लोड और लागत दोनों पर असर पड़ता।

Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त – क्या जिम्मेदार वही !

Read More:- महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा खुलासा: मुंबई सबसे सेफ, दिल्ली-पटना में डर का साया

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा खुलासा: मुंबई सबसे सेफ, दिल्ली-पटना में डर का साया
Next: जियो का IPO अगले साल जून तक आएगा: AI है हमारी पीढ़ी की कामधेनु-अंबानी

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.