Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Indian Women’s Cricket Team Meets PM: वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम की पीएम मोदी से मुलाकात, NAMO-1 जर्सी की भेंट…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Indian Women’s Cricket Team Meets PM: वर्ल्ड कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम की पीएम मोदी से मुलाकात, NAMO-1 जर्सी की भेंट…

Hema Gupta November 6, 2025

Indian Women’s Cricket Team Meets PM: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद चारों तरफ भारतीय महिला क्रिकेटर्स सुर्खियों में बनी हुई हैं। चारों तरफ लोग उनकी सराहना कर रहें हैं और पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

Read More: IND vs AUS 4rth T20:ऑस्ट्रेलिया में भारत का पलड़ा भारी, हेड और कुलदीप स्क्वॉड से बाहर!

PM मोदी ने टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और उनके जज्बे, जोश और जूनून की तारीफ भी की। टीम ने जिस तरह से खेला और लगातार हार मिलने से काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था, लेकिन उनके विश्वास और स्पिरिट ने जीत दिलाई और इस जीत ने हर ट्रोलर्स का मुंह बंद कर दिया होगा।

‘अब हर बार ट्रॉफी के साथ मिलना चाहेंगी..’ – हरमनप्रीत

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें 2017 की मुलाकात याद है, जब टीम ट्रॉफी के बिना प्रधानमंत्री से मिली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Narendra Modi (@narendramodi)

उन्होंने मुस्कराते हुए कहा – “इस बार हम ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, और अब हम चाहेंगे कि हर बार ट्रॉफी लेकर ही उनसे मिलें।”

स्मृति मंधाना ने बताया PM मोदी को प्रेरणा स्रोत…

टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा – “PM ने सभी खिलाड़ियों को मोटिवेट किया। वे हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

टीम के साथ इस खास मौके पर BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे।

Glimpses from Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi Ji’s interaction with the Indian Women’s Cricket Team after their historic victory in the 𝐈𝐂𝐂 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧’𝐬 𝐖𝐨𝐫𝐥𝐝 𝐂𝐮𝐩 𝟐𝟎𝟐𝟓.

This meeting celebrates the determination, dedication, and spirit of Nari Shakti.… pic.twitter.com/5iFu56Ww0X

— Annpurna Devi (@Annapurna4BJP) November 5, 2025

प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर नजर आईं…

बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हुईं प्रतिका रावल भी इस मुलाकात में शामिल रहीं। वे व्हीलचेयर पर नजर आईं, और सभी खिलाड़ियों ने उनके जज्बे की तारीफ की।

That moment? Pure goosebumps!

Indian Women’s Cricket stars, Harmanpreet and Smriti spill what it felt like meeting PM @narendramodi after creating history, the vibes, the motivation, the memories! #TeamIndia#WorldCupChampions#WomenCricketTeam pic.twitter.com/wxqSMdQ4Ao

— MyGovIndia (@mygovindia) November 6, 2025

साउथ अफ्रीका को हराकर भारत बना विश्व विजेता…

भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को DY पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 अपने नाम किया था।
इस जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट ने इतिहास रच दिया।

PM मोदी को गिफ्ट की गई NAMO-1 जर्सी…

टीम की खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पेशल जर्सी गिफ्ट की, जिस पर सभी खिलाड़ियों के सिग्नेचर थे।

इस जर्सी पर “NAMO-1” लिखा था, जो उनकी जीत और सम्मान का प्रतीक रहा।

शाम 4:40 बजे पहुंची थी टीम इंडिया…

भारतीय महिला टीम शाम 4:40 बजे प्रधानमंत्री आवास पहुंची। एक दिन पहले दिल्ली पहुंचने पर ताज होटल में उनका भव्य स्वागत किया गया था।

इस मौके पर खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ ने पीएम से बातचीत कर देश के समर्थन के लिए आभार जताया।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS: भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर बनेगा 31 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाइओवर, सिंहस्थ से पहले काम होगा पूरा
Next: लोकतंत्र के महापर्व का आगाज,पहले चरण की वोटिंग शुरू

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.