Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Indian Team Playing 11: इंग्लैंड टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने चुनी प्लेइंग XI, जायसवाल-राहुल करेंगे ओपनिंग…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Indian Team Playing 11: इंग्लैंड टेस्ट के लिए रवि शास्त्री ने चुनी प्लेइंग XI, जायसवाल-राहुल करेंगे ओपनिंग…

Hema Gupta June 18, 2025

Indian Team Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से लीड्स (हेडिंग्ले) में खेला जाएगा। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है, जिसमें कई नए चेहरों को मौका दिया गया है।

Read More: T20I Triple Super Over: पहली बार 3 सुपर ओवर, नीदरलैंड्स ने नेपाल को हराकर रचा इतिहास…

उन्होंने ICC रिव्यू के दौरान यह टीम साझा की। यह टेस्ट मैच भारत के नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में खेला जाएगा।

ओपनिंग जोड़ी: जायसवाल और राहुल को मिली जगह..

शास्त्री ने सलामी बल्लेबाज के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना है। उन्होंने राहुल के इंग्लैंड में पिछले अच्छे प्रदर्शन और अनुभव को इस चयन का आधार बताया।

तीसरे नंबर पर डेब्यू करेंगे साई सुदर्शन..

शास्त्री ने युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को तीसरे नंबर पर उतारने की वकालत की है। सुदर्शन हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में रहे हैं और यह उनका टेस्ट डेब्यू होगा।

मिडल ऑर्डर: शुभमन गिल, करुण नायर और ऋषभ पंत

1. कप्तान शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।

2. करुण नायर को पांचवें नंबर पर शामिल किया गया है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

3. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत छठे नंबर पर होंगे।

कुलदीप नहीं, जडेजा को प्राथमिकता…

शास्त्री ने स्पिन विभाग में रविंद्र जडेजा को मुख्य स्पिनर के रूप में जगह दी है। उन्होंने कुलदीप यादव की बजाय जडेजा के ऑलराउंड कौशल को तरजीह दी।

बुमराह, सिराज के साथ तीसरे विकल्प पर संशय…

1. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की जगह तय मानी गई है।

2. तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को मौका मिल सकता है।

3. पिच और मौसम की स्थिति के अनुसार चयन होगा। अगर बादल छाए रहे, तो अर्शदीप को प्राथमिकता मिल सकती है।

ऑलराउंडर स्लॉट: शार्दूल ठाकुर और नीतीश रेड्डी के बीच मुकाबला..

1. शार्दूल और नीतीश रेड्डी दोनों ऑलराउंडर विकल्प हैं।

2. शास्त्री के अनुसार, यदि नीतीश रेड्डी 12-14 ओवर फेंकने में सक्षम होते हैं, तो उनकी बल्लेबाजी की मजबूती के कारण उन्हें तरजीह दी जा सकती है।

रवि शास्त्री की संभावित प्लेइंग-11:

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर / नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह / प्रसिद्ध कृष्णा

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Gujarat flood: सुरेन्द्रनगर के चूड़ा तालुका में बारिश का कहर, खेत जलमग्न, गांवों में संकट
Next: Kuno Cheetah Terro: चीता फैमिली का बीहड़ में आतंक, 5 बकरियों को बनाया शिकार

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.