Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Indian Army: देश सेवा में शहीद हुए एमपी के लाल संजय मीणा, आज होगा अंतिम संस्कार
  • मध्य प्रदेश

Indian Army: देश सेवा में शहीद हुए एमपी के लाल संजय मीणा, आज होगा अंतिम संस्कार

divya mistry October 11, 2025

Indian Army: मध्यप्रदेश के देवास जिले के संवरसी गांव के वीर सपूत नायक संजय मीणा देश की रक्षा करते हुए अरुणाचल प्रदेश में शहीद हो गए। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर इंदौर लाया गया, जहां से सैन्य वाहन के जरिए उनके पैतृक गांव संवरसी ले जाया गया। गांव में पार्थिव शरीर पहुंचते ही शोक की लहर छा गई और माहौल भावुक हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उनके घर के बाहर एकत्र हुए। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Indian Army:
Indian Army:

लेकिन तब तक वे शहीद हो चुके थे

संजय मीणा भारतीय सेना में नायक पद पर तैनात थे। उनकी यूनिट हरियाणा के अंबाला में थी, जो हाल ही में सैन्य अभ्यास के लिए अरुणाचल प्रदेश गई थी। 6 अक्टूबर को गश्त के दौरान एक पहाड़ी इलाके में वे गहराई में दब गए थे। हादसे के बाद सेना ने उन्हें खोजने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया, जो तीन दिन तक चला। काफी प्रयासों के बाद संजय मीणा को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वे शहीद हो चुके थे।

पूरे क्षेत्र को गर्व और गम से भर दिया है

उनकी शहादत की खबर मिलते ही संवरसी गांव में मातम पसर गया। जैसे ही पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, हर आंख नम हो गई। लोगों ने नम आंखों से देश के इस सपूत को श्रद्धांजलि दी। संजय मीणा की शहादत ने पूरे क्षेत्र को गर्व और गम से भर दिया है।

देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं

आज राजकीय सम्मान के साथ संजय मीणा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन और सेना के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। उनकी वीरता और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। वे उन जवानों में से हैं, जो देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं।

देश उनके परिवार के साथ खड़ा है

Indian Army: संजय मीणा की यह शहादत यह दिखाती है कि हमारे सैनिक किस प्रकार हर परिस्थिति में देश की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। उनके बलिदान को नमन करते हुए पूरा प्रदेश और देश उनके परिवार के साथ खड़ा है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MP monsoon: मध्यप्रदेश में ठंड की दस्तक, मानसून की विदाई जारी
Next: Sachin Launches Sports Brand: सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया अपना स्पोर्ट्स ब्रांड ‘टेन एक्स यू’,जानिए क्या है मिशन?

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • आरडीएसएस के कार्यों का समय पर उपभोक्ताओं को मिले लाभ : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
  • उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.