
जिम्वाबे बाहर
इस हार के साथ ही जिम्बाब्वे टीम का सफर वर्ल्ड कप में खत्म हो गया। अब भारत को सेमीफाइनल में जाने के लिए आखिरी मैच में हर हाल में वेस्टइंडीज को हराना होगा। ये मुकाबला 1 मार्च को खेला जाएगा।
ब्रायन की शानदार पारी
257 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए उनके ब्रायन बेनेट ही चेन्नई की पिच पर टिक सके। जबकि बाकी कोई भी बैटर भारत के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। जिम्बाब्वे के कैप्टन सिकंदर रजा ने 21 गेंद में 31 रन बनाए। जबकि बेनेट ने 59 गेंद में 8 चौके और 6 छक्के से 97 रन की नाबाद पारी खेली। जिससे जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी। भारत के लिए गेंदबाजी में सबसे ज्यादा 3 विकेट अर्शदीप सिंह ने झटके। हार्दिक पांड्या प्लेयर ऑफ द मैच बने। उन्होंने शानदार फिफ्टी ठोकी।

India vs Zimbabwe: इंडिया ने बनाया रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने T-20 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसी के साथ एक पारी में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड भी भारत ने अपने नाम दर्ज कर लिया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों ने कुल मिलकर 440 रन बनाए।
Clearing the ropes 1⃣7️⃣ times 💥
Contributions from top to bottom 🤝A record-breaking performance from #TeamIndia batters 🫡#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvZIM pic.twitter.com/kEdYC3p6JJ
— BCCI (@BCCI) February 26, 2026
Ind vs Zim मुकालबे में टूटे रिकॉर्ड, भारत का इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर, 257 टारगेट
India vs Zimbabwe Super 8: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 8वां सुपर-8 मैच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने जिम्वाबे को 256 रनों का टारगेट दिया। अभिषेक शर्मा और हार्दिक के शानदार फिफ्टी ठोकी।
इस मुकाबले में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। इंडिया T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है। टीम ने इस पारी में जिम्वाबे के खिलाफ 17 छक्के लगाकर रिकॉर्ड बनाया। पूरी खबर…
