IND vs AUS Women’s ODI 2025: ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज, स्मृति मंधाना ने तोड़े कई रिकॉर्ड!

india-vs-australia-womens-odi-2025-smriti-mandhana-records

IND vs AUS Women’s ODI 2025: ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज, स्मृति मंधाना ने तोड़े कई रिकॉर्ड!

ind vs aus women’s odi 2025 ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती सीरीज स्मृति मंधाना ने तोड़े कई रिकॉर्ड

IND vs PAK Asia Cup 2025: आज फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, क्या भारत बरकरार रख पाएगा अपना दबदबा? लेकिन दोनों टिमों ने मिलकर 781 रन बनाकर इतिहास रच दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी की तूफानी सेंचुरी (57 गेंद) के दम पर 412 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह भारत के खिलाफ किसी भी टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। वहीं भारतीय टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना ने विराट कोहली का भी रिकॉर्ड तोड़कर वनडे टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाली पहली भारतीय बन गईं।

ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रदर्शन...

ऑस्ट्रेलिया की पारी में टीम की शुरुआत कप्तान एलिसा हीली ने की, जिन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर 30 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉर्जिया वोल ने 81 रन और एलिस पेरी ने 68 रन की शानदार पारियां खेलकर स्कोर को मजबूती दी। बीच में बेथ मूनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए केवल 57 गेंदों पर शतक पूरा किया और अंत में 138 रन बनाकर टीम को 400 के पार पहुंचाया। आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 47.5 ओवर में 412 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम...

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत शानदार रही। स्मृति मंधाना ने मात्र 50 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर टीम को 20 ओवर में ही 200 के पार पहुंचा दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने अर्धशतक लगाए और टीम को 350 रन तक पहुंचाया। हालांकि अंत में भारतीय टीम 369 रन बनाकर सिमट गई और 43 रन से मुकाबला हार गई। इसी जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 3 वनडे की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

पहली बार बने 700 के पार रन!

विमेंस वनडे में पहली बार किसी मैच में 700 से ज्यादा रन बने। इससे पहले इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने 2017 में मिलकर 678 रन बनाए थे। भारत के खिलाफ भी पहली बार किसी टीम ने 400 रन का आंकड़ा पार किया। दिलचस्प बात यह रही कि विमेंस वनडे इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब 350 रन बनाने वाली टीम भी मैच हार गई।

मंधाना ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड...

स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में भारत से सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 52 गेंदों पर शतक लगाया था। मंधाना ने इस मुकाबले में 125 रन बनाए और भारत से विमेंस वनडे में अपने ही 70 गेंद वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। यह विमेंस वनडे क्रिकेट में ओवरऑल दूसरा सबसे तेज शतक रहा। ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग अभी भी 45 गेंद वाले शतक के साथ शीर्ष पर हैं।

अवॉर्ड्स..

1. प्लेयर ऑफ द मैच: बेथ मूनी (57 बॉल शतक, 138 रन) 2. प्लेयर ऑफ द सीरीज: स्मृति मंधाना (300+ रन, फास्टेस्ट सेंचुरी)

पिंक जर्सी में उतरी इंडिया विमेंस...

भारत की महिला टीम पहली बार ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए पिंक जर्सी पहनकर मैदान में उतरी। यह भारतीय क्रिकेट में इंटरनेशनल लेवल पर एक अनोखी और ऐतिहासिक पहल रही।    

संबंधित सामग्री

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

राज्य

जबलपुर में शादी का झांसा देकर टीचर ने किया रेप, जान से मारने की दी धमकी

जबलपुर के रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शिक्षक पर छात्रा को PhD कराने के बहाने दुष्कर्म का आरोप लगा, शिक्षक की सेवाएं समाप्त।

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

राज्य

साहस की मूर्ति को CM डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं रानी दुर्गावती

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की।

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

राज्य

CM भजनलाल ने सांगानेर को दी 650 करोड़ की सौगात, आम जनता को सौंपे पट्टे

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर स्टेडियम में 650 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर कई अन्य परियोजनाओं की भी घोषणा की गई।

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

राज्य

भोपाल में कोचिंग सेंटर का हो रहा निरीक्षण, फिजिक्स वाला होगी सील

भोपाल में फायर डिपार्टमेंट ने कोचिंग सेंटर्स का सख्त निरीक्षण शुरू किया, 40 से अधिक संस्थानों को नोटिस जारी किए गए। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कई संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है।

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

देश-विदेश

कोलकाता: निर्माणाधीन गोदाम के ढहने से अब तक 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

कोलकाता के तारातला इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड ढह गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।