मेलबर्न: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 474 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने शानदार 140 रनों की पारी खेली।
भारत ने जवाब में पहली पारी में 25 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 38 रन और विराट कोहली 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया पर अब ऑस्ट्रेलिया की बड़ी बढ़त का दबाव है, लेकिन जायसवाल और कोहली की सधी हुई बल्लेबाजी से टीम की स्थिति मजबूत होती दिख रही है।
