melbourne-test-fan-entered-the-field-tried-to-meet-virat-kohli

Melbourne Test: मैदान में घुसा फैन, विराट कोहली से मिलने की कोशिश, सुरक्षा पर उठे सवाल

By : Ranu
Melbourne Test: मैदान में घुसा फैन, विराट कोहली से मिलने की कोशिश, सुरक्षा पर उठे सवाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में एक अजीब वाकया देखने को मिला। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेले जा रहे इस मुकाबले के दौरान एक फैन मैदान में घुसकर विराट कोहली के पास पहुंच गया।

Melbourne Test: क्या है मामला?

यह घटना मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान हुई। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे, तभी एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गया। पहले वह रोहित शर्मा की ओर बढ़ा, लेकिन तुरंत बाद कोहली के पास चला गया और उनके कंधे पर हाथ रखा। जैसे ही वह विराट को गले लगाने की कोशिश करने लगा, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे मैदान से बाहर ले गए।

कौन था यह फैन?

फैन ने नीले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर यूक्रेन का झंडा बना था और ‘FREE’ लिखा हुआ था। माना जा रहा है कि यह ‘फ्री यूक्रेन’ का समर्थन करने के लिए किया गया प्रदर्शन था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे खिलाड़ियों की सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

क्या यह फैन पहले भी कर चुका है ऐसा?

गौरतलब है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी एक फैन इसी तरह मैदान में घुसकर विराट कोहली से मिलने पहुंचा था। उस समय उसने फिलिस्तीन का मास्क पहना हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि यह वही फैन हो सकता है, जिसने दोबारा मेलबर्न टेस्ट में ऐसा किया।

सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोजकों को अब और कड़े कदम उठाने की जरूरत है।