Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Ind vs Eng U-19 Match: भारत U-19 ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 450 रन, आयुष ने जड़ा शतक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ind vs Eng U-19 Match: भारत U-19 ने इंग्लैंड के खिलाफ ठोके 450 रन, आयुष ने जड़ा शतक…

Hema Gupta July 13, 2025

Ind vs Eng U-19 Match: भारत और इंग्लैंड की अंडर-19 टीमों के बीच बेकेनहैम (इंग्लैंड) में खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला। कप्तान आयुष म्हात्रे के शतक और अभिज्ञान-राहुल की धमाकेदार साझेदारी की बदौलत भारत ने 7 विकेट पर 450 रन बनाए।

Read More: Iga Swiatek Wimbledon 2025: इगा स्वियाटेक ने 6-0, 6-0 से जीता महिला खिताब! अल्काराज vs सिनर फाइनल आज…

भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला…

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान ने पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन शुरुआत कुछ खास नहीं रही। ओपनर वैभव सूर्यवंशी मात्र 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 13 गेंदों में तीन चौके जड़े, लेकिन फिर आउट हो गए। भारत का पहला विकेट 17 रन के कुल स्कोर पर गिरा।

आयुष-विहान की 173 रन की दमदार साझेदारी….

पहले विकेट के जल्दी गिरने के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे और विहान मल्होत्रा ने पारी को संभाला। दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 173 रन जोड़े। आयुष म्हात्रे ने 115 गेंदों में 14 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विहान मल्होत्रा ने 99 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 8 चौके शामिल थे।

मिडल ऑर्डर में हलचल, लेकिन फिर से पारी को संभाला..

कप्तान और विहान के आउट होने के बाद कुछ जल्दी विकेट गिरे। मौल्यराज सिंह चावड़ा सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसके बाद अभिज्ञान कुंडू और राहुल कुमार ने मोर्चा संभाल लिया।

अभिज्ञान-राहुल की ताबड़तोड़ साझेदारी…

पांचवें विकेट के लिए अभिज्ञान कुंडू (90 रन) और राहुल कुमार (85 रन) ने मिलकर 179 रनों की जबरदस्त साझेदारी की।

अभिज्ञान ने 95 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 90 रन बनाए। वहीं राहुल कुमार ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में 14 चौकों और 1 छक्के के साथ 85 रन ठोके। दोनों बल्लेबाज एक ही ओवर में आउट हो गए, लेकिन टीम के लिए मजबूत स्कोर खड़ा कर दिया था।

Ind vs Eng U-19 Match ,,
 

लोअर ऑर्डर ने भी दिखाया दम…

अंतिम सेशन में भी भारत की बल्लेबाजी कमजोर नहीं पड़ी। आर.एस. अम्ब्रीश ने 4 चौकों की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। मोहम्मद इनान ने 23 रन में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्हें अल्बर्ट ने LBW किया। हेनिल पटेल 6 रन बनाकर नाबाद हैं और अम्ब्रीश के साथ पारी को आगे बढ़ा रहे हैं।

वहीं इंग्लैंड के एलेक्स ग्रीन, जैक होम और आर्ची वॉन को 2-2 विकेट मिले। राल्फी एल्बर्ट को 1 विकेट हासिल हुआ।

स्कोरबोर्ड झलक (दिन 1 के बाद)

भारत U-19 – 450/7 (90 ओवर)

आयुष म्हात्रे – 102*

अभिज्ञान कुंडू – 90*

राहुल कुमार – 85*

विहान मल्होत्रा – 67*

आरएस अम्ब्रीश – 31*

मोहम्मद इनान – 23*

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kashish Kapoor House Theft: बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट के घर से लाखों की चोरी, नौकर ने उड़ाए पैसे!
Next: Air India flight canceled: हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट रद्द, लखनऊ एयरपोर्ट पर बवाल

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.