India U-19 WC 2026 Live: U-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच 4 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर में 1 बजे खेला जाएगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले खेला जाएगा।
बता दें कि, आज का मैच जो टीम जीतेगी उसका फाइनल में इंग्लैंड टीम से मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा।
पांच बार वर्ल्ड कप का खिताब किया है अपने नाम
U-19 वर्ल्ड कप में इंडिया टीम ने वर्ल्ड कप के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट में अब तक भारत एक भी मैच नहीं हारा। टीम इंडिया ने साल 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में खिताब जीत था, वहीं 4 बार वर्ल्ड कप में रनर-अप रह चुकी है। दूसरे नंबर पर U-19 में सबसे ज्यादा वर्ल्डकप का खिताब जीतने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है। उसने 4 बार यह खिताब अपने नाम किया है। वहीं अफगानिस्तान ने अब तक एक बार भी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत पाई।

भारत और अफगानिस्तान हेड टू हेड
इस टूर्नामेंट के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत अफगानिस्तान से काफी आगे है। दोनों ने इस टूर्नामेंट में अब तक 12 मैच खेले, जिसमें से 10 मैचों में भारत ने बाजी मारी तो वहीं 2 मुकाबलों में अफगानिस्तान को जीत मिली।
मैच कहां देखें?
भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध रहेगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, आरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, आरएस अंब्रिश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेन्द्रन।
अफगानिस्तान
महबूब खान (कप्तान), उस्मान सादात, फैजल शिनोजादा, उजैरुल्लाह नियाजई, खालिद अहमदजई,अजीजुल्लाह मियाखिल, अब्दुल अजीज, रूहुल्लाह अरब, नूरिस्तानी उमरजई, वहीदुल्लाह जादरान, और अकील खान।
