Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • India SCO Summit 2025: समिट में पाकिस्तान पर बरसे राजनाथ, भारत ने जॉइंट स्टेटमेंट ठुकराया
  • देश-विदेश

India SCO Summit 2025: समिट में पाकिस्तान पर बरसे राजनाथ, भारत ने जॉइंट स्टेटमेंट ठुकराया

Aditya Mishra June 26, 2025

चीन में SCO बैठक, राजनाथ सिंह का सख्त संदेश

India SCO Summit 2025: चीन के किंगदाओ में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान और आतंकवाद के मुद्दे पर बेहद सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि SCO जैसे मंच को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए, फिर चाहे वह किसी भी देश से जुड़ा हो। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में राजनाथ ने उन्हें आतंकवाद पर खुलकर घेरा।

भारत ने साझा घोषणापत्र पर साइन करने से किया इनकार

बैठक में तैयार किए गए संयुक्त घोषणापत्र (जॉइंट स्टेटमेंट) में भारत की आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया गया। भारत ने इसलिए इस दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से साफ इनकार कर दिया। साझा दस्तावेज़ में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले का जिक्र नहीं था, जबकि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हुए हमले को प्रमुखता दी गई थी।

read more: त्योहारों में भड़काऊ गतिविधियों पर सख्त सीएम योगी, कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री पर रोक

ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र, पाकिस्तान को चेतावनी

राजनाथ सिंह ने SCO बैठक में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत ने 7 मई 2025 को सीमा पार आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। उन्होंने कहा कि भारत निर्दोषों का खून बहाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शेगा नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में नेपाली पर्यटक की भी मौत हुई थी और इसका संबंध लश्कर-ए-तैयबा से है।

क्षेत्रीय स्थिरता और सहयोग पर भारत का फोकस

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत मध्य एशिया के देशों के साथ कनेक्टिविटी बढ़ाना चाहता है, जिससे व्यापार और आपसी विश्वास को बल मिले। उन्होंने क्षेत्रीय स्थिरता को कायम रखने के लिए सभी देशों से SCO चार्टर के तहत संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान की अपील की।

 वैश्विक एकता का दिया संदेश, दोहराई भारतीय संस्कृति की भावना

India SCO Summit 2025: रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में वैश्विक एकजुटता और बहुपक्षीय सहयोग को समय की ज़रूरत बताया। उन्होंने भारत की पुरातन संस्कृति का हवाला देते हुए कहा, “सर्वे जन सुखिनो भवन्तु” — यानी सभी को सुख और समृद्धि मिले — यही भारत का मूल मंत्र है। कोई भी देश अकेले वैश्विक समस्याओं का समाधान नहीं निकाल सकता, इसके लिए साझा प्रयास जरूरी हैं।

read more: मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 3-4 दिन और बिगड़ा रहेगा मौसम

 

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Abhishek Promotes Film in Bhopal: ‘कालीधर लापता’ का अभिषेक ने किया प्रमोशन, कहा ‘भोपाल के दैविक ही हैं फिल्म के असली स्टार’!
Next: 1 जुलाई से ट्रेन टिकट में बढ़ोतरीः जानिए आपके लिए क्या बदलने वाला है

Related Stories

खामेनाई की मौत
  • Top Story
  • देश-विदेश

अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे

Narendra Singh March 1, 2026
india wethaer
  • Top Story
  • देश-विदेश

राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट

Shital Sharma March 1, 2026
दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • Top Story
  • देश-विदेश

दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं

Shital Sharma March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • अमेरिका-इजराइल हमले में खामेनेई की मौत? ईरान सेना ने कहा खतरनाक हमला करेंगे
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.