India Pakistan Final 2025: दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जैसे ही पाकिस्तान टीम फाइनल में पहुंचे हैं, खिलाड़ियों और कोच का आत्मविश्वास बढ़ गया है। भारत से मिली 2 करारी हार को भूलकर वो भारत को धूल चटाने की बात कर रहें हैं। साथ ही पाक के खिलाड़ी इंडियन टीम को चेतावानी देते नजर आएं।
Read More: Asia Cup 2025: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया, भारत से होगा फाइनल मुकाबला!
पाकिस्तानी की कोच ने की अपील..
पाकिस्तानी कोच ने अपने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे खेल पर पूरा फोकस रखें। भारत ने ग्रुप-ए में पाकिस्तान को 7 विकेट से और सुपर-4 में 6 विकेट से मात दी थी। टीम इंडिया का दबदबा पिछले तीन साल से कायम है और 2022 से अब तक वह पाकिस्तान को सभी फॉर्मेट में लगातार 7 मैचों में हरा चुकी है, जिसमें 3 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल शामिल हैं।

हेसन का फोकस – भारत पर दबाव बनाने की चुनौती…
कोच हेसन ने कहा – “हमें इतना अच्छा प्रदर्शन करना होगा कि हम भारत पर लंबे समय तक दबाव बनाए रख सकें, क्योंकि यही वजह है कि वे दुनिया की टॉप टीमों में शुमार हैं, हमें उन पर दबाव बनाना होगा और यही हमारी चुनौती होगी।
हेसन ने कहा-
उन्होंने यह भी माना कि सुपर-4 मैच में पाकिस्तान ने पहले मुकाबले की तुलना में बेहतर खेल दिखाया, हमने भारत को खेल पर कंट्रोल करने दिया। पिछले मैच में हमने लंबे समय तक मैच को अपने कब्ज़े में रखा था और अभिषेक शर्मा की असाधारण पारी ने मैच हमसे छीन लिया।

उन्होंने कहा-
“हम इस मौके के हकदार हैं, इसलिए अब यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम इसका पूरा फ़ायदा उठाएं। हम ट्रॉफी जीतने की स्थिति में आने की कोशिश कर रहे हैं।”
सलमान आगा की भारत को चेतावनी…
बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने कहा-
“अगर हम इस तरह के मैच जीतते हैं, तो हमारी टीम वाकई खास है। बल्लेबाजी में सुधार की जरुरत है, लेकिन हम इस पर काम करेंगे। शाहीन अफरीदी टीम की जरूरत के मुताबिक शानदार प्रदर्शन करता है।”
सलमान ने आगे कहा कि – “उनकी टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग दोनों में सुधार हुआ है। कोच हेसन ने भी साफ कर दिया था कि अगर कोई खिलाड़ी फील्डिंग में अच्छा नहीं करेगा, तो टीम में उसकी जगह नहीं बनेगी।”
बुमराह और कैफ के बीच बयानबाजी?
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के बीच सोशल मीडिया पर दिलचस्प बहस देखने को मिली।
कैफ ने ट्वीट करते हुए लिखी कि – “रोहित शर्मा जब टी20 का कप्तान हुआ करते थे तब बुमराह पहला, 13वां, 17वां और 19वां ओवर फेंकते थे. लेकिन सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में वो सीधे तीन ओवर फेंक रहे हैं, ये एक ऐसा कदम है जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नुकसान पहुंचा सकता है।”
Bumrah under Rohit would generally bowl overs 1, 13, 17, 19. Under Surya, in Asia cup, he bowled a three-overs spell at the start. To avoid injury, Bumrah these days, prefers to bowl while his body is warmed up. 1 over of Bumrah in the remaining 14 overs is a huge relief for…
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) September 25, 2025
बुमहाह का फैफ को जबाव…
इस पर बुमराह ने जवाब में लिखा कि- “पहले गलत, फिर गलत”।
Inaccurate before inaccurate again 👍🏾 https://t.co/knkjXOGOKb
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) September 25, 2025
एशिया कप 2025 में बुमराह का प्रदर्शन…
बुमराह का एशिया कप 2025 में प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है।
1. पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को खेले गए मैच में उन्होंने 45 रन लुटाए।
2. हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने बेहतर गेंदबाज़ी करते हुए 2 विकेट हासिल किए।
अब तक बुमराह ने 4 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। उनकी औसत 22 की रही है और वह टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ों की लिस्ट में 14वें नंबर पर हैं।
28 सितंबर को होगा फाइनल…
एशिया कप के सुपर -4 मुकाबले में पाकिसातान ने बांग्लादेश को 11 रन से हराया। इसी के साथ पाकिस्तान टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच गई। अब इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब एशिया कप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान टीम आमने – सामने होगी। यह ऐतिहासिक फाइनल 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
