
WI को हराना जरूरी
अब अगर टीम इंडिया को ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में जाना है तो उसे हर हाल में वेस्ट इंडीज को हराना ही होगा। अब नेट रन रेट से भारत को कोई लेना-देना नहीं है। वेस्ट इंडीज और भारत के 2-2 अंक हैं, तो सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया एक तरह से WI के खिलाफ 1 मार्च को वर्चुअल क्वार्टरफाइनल खेलने उतरेगी। इस मैच में जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा।
India West Indies Semi-Final Win: 2 टीमें सेमीफाइनल में
T20 वर्ल्ड कप 2026 की 2 सेमी फाइनलिस्ट टीमें तय हो चुकी है। सुपर 8 के ग्रुप एक से साउथ अफ्रीका और ग्रुप 2 से इंग्लैंड की टीम आगे बढ़ गई है। दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते और 4- 4 पॉइंट के साथ अपने ग्रुप में टॉप पर है। हालांकि SA और इंग्लैंड को अभी 1-1 मैच और खेलना है। जहां जिम्बाब्वे के खिलाफ SA का मुकाबला अब महज एक औपचारिकता है।

पाक भगवान भरोसे
वहीं न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मुकाबला काफी है। 2 सेमी फाइनलिस्ट तय हो चुकी है और बाकी 2 सेमीफाइनलिस्ट के लिए 4 टीमें दावा ठोक रही ह। इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड और भारत बनाम वेस्ट इंडीज के मैच से बाकी 2 सेमी फाइनलिस्ट तय हो जाएगी। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, मगर न्यूजीलैंड फंसी हुई है। वह 3 अंकों के साथ ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर है। अगर कीवी इंग्लैंड को हरा देती है तो वह टेबल टॉपर बन जाएगी और इसी के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।
