Celebs Congratulates Team India: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए T20 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया। इस जीत के बाद से देशभर में जश्न का महौल है। इसके बाद कई जगह से जश्न के वीडियो भी सामने आ रहें हैं। ऐसे में भारतीय टीम की जीत के बाद सेलिब्रिटीज ने भी जश्न मनाया और टीम को जीत की बधाईयां दी।
अनुपम खेर, अजय देवगन समेत कई सेलिब्रिटीज ने पोस्ट कर खुशी जाहिर की।
अनुपम खेर ने टीम इंडिया की जीत पर दिया रिएक्शन
एक्टर ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वो मैच देखते हुए नजर आए। टीम इंडिया को जैसे जीत मिली उन्होंने भगवान भोलेनाथ का नाम लिया। वीडियो के कैप्शन में लिखा कि- ‘ हर हर महादेव! भोलेनाथ की जय हो।’

रामपाल ने सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
एक्टर अर्जुन रामपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर मैच के स्कोर बोर्ड की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा कि- ‘काम पूरा हो गया। सुपर 8 में प्रवेश के लिए क्या शानदार प्रदर्शन रहा। ब्लू जर्सी वाली टीम को बधाई, हम आपसे प्यार करते हैं। खासकर ईशान किशन को बधाई।’

विवेक ओबरॉय ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया
एक्टर ने अपने एक्स हैंडल पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि, ‘ये मौका भी गया। ईशान किशन की 40 गेंदों पर खेली गई 77 रनों की शानदार पारी और जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या के बेहतरीन शुरुआती विकेट। पूरे मैच के दौरान मेरी चीखें गूंज रही थीं। हमारी भारतीय टीम को और अधिक शक्ति मिले।’
Ye mauka bhi..….gaya.
Absolute mammoth 77 off 40 balls by Ishan Kishan and kickass early wickets by @Jaspritbumrah93 and @hardikpandya7.
My ears are ringing from my own screaming throughout the match!
More and more power to our men in Blue!#IndvsPak https://t.co/omXt7tIqeP— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) February 15, 2026
अजय देवगन ने टीम की तारीफ
अजय देवगन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ‘इस शानदार टीम ने जीत को बेहद आसान बना दिया। क्या खेला है।’

