Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND W vs SA W World Cup 2025: आज भिड़ेंगी भारत और साउथ अफ्रीका, बारिश डाल सकती है मैच में खलल!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND W vs SA W World Cup 2025: आज भिड़ेंगी भारत और साउथ अफ्रीका, बारिश डाल सकती है मैच में खलल!

Hema Gupta October 9, 2025

IND W vs SA W World Cup 2025: विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 10वें मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका आमने – सामने होंगी। यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ वायएस राजशेखर स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरु होगा।

Read More: ENG W vs BAN W World CUP 2025: इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त, हेदर नाइट बनी मैच की हीरो…

भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन..

भारतीय विमेंस टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पाकिस्तान और श्रीलंका को हराकर लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी है। इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है। आज की जीत से टीम टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं साउथ अफ्रीका टीम को पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली थी, लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया था।

MATCH:​​​ India Women vs South Africa Women
DATE: October 09,Thursday
TIME: 3:00 PM (IST)
VENUE:​ ACA–VDCA Cricket Stadium, Visakhapatnam
TOURNAMENT: ICC Women’s World Cup 2025

100% Confirm Match Winning Prediction
👇👇👇👇👇👇👇👇👇https://t.co/2jSwjVbliI pic.twitter.com/WdAM3UqhE3

— CBTF MACHA (@CbtfMacha) October 8, 2025

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड…

भारत और साउथ अफ्रिका के बीच अब क कुल 33 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 20 मैच में भारत ने जीत दर्ज की तो वहीं 12 मैच में साउथ अफ्रीका को जीत मिली। 1 मैच बेनतीजा रहा। वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मुकाबले खेले, जिसमें से 3 में जीत मिली। वहीं पिछले 5 मैचों की बात करें तो पांचों मैच में भारत को जीत मिली।

दीप्ति शर्मा का शानदार फॉर्म जारी…

भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के दो मैचों में 6 विकेट झटककर खुद को टॉप विकेट-टेकर के रूप में स्थापित किया है। वहीं, हरलीन देओल ने अब तक सबसे ज्यादा 94 रन बनाए हैं। स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर से टीम को इस मैच में बड़ी पारियों की उम्मीद होगी।

ताजमिन ब्रिट्ज से साउथ अफ्रीका की उम्मीदें…

साउथ अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताजमिन ब्रिट्ज और सुने लुस की दमदार पारियों की बदौलत शानदार जीत दर्ज की थी। ब्रिट्ज ने शतक लगाया था, जबकि लुस ने 83 रन बनाए थे। गेंदबाजी में नोन्कुलुलेको मलाबा 4 विकेट के साथ टीम की प्रमुख बॉलर बनी हुई हैं।

बारिश बिगाड़ सकती है मैच का मजा…

विशाखापट्टनम में आज बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शहर के लगभग 65% हिस्सों में दोपहर से शाम तक भारी बारिश की संभावना है। ऐसे में मैच के दौरान रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि, अगर शाम तक मौसम में सुधार हुआ तो कम ओवरों का मैच कराए जाने की संभावना बनी रहेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर/श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़।

साउथ अफ्रीका

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारिजान कैप, अनेके बोश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायोन, नदिन डी क्लर्क, मसाबाता क्लास, आयाबोंगा खाका और नोन्कुलुलेको मलाबा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : धान का कटोरा छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी
Next: पहली बार भारत में तालिबान विदेश मंत्री: दिल्ली में ‘झंडे’ का खेल और कूटनीतिक तकरार?

Related Stories

पीपुल्स यूनिवर्सिटी
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल पीपुल्स यूनिवर्सिटी को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी 

divya mistry March 2, 2026
Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू का किया स्मरण

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holi Celebration Ideas: इस तरह से मनाएं होली, रुठे दोस्त भी आने को हो जाएंगे मजबूर!
  • उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त
  • Family Murder News Up: बेटे ने की मां- बाप सहित 4 लोगों की हत्या! भतीजा बना गवाह…
  • मुरैना में TI के चोर के साथ मनाया जन्मदिन, थाने में आरोपी के कंधे पर बैठकर नाचे
  • महाकाल में अब हर आरती का दाम तय, श्रद्धालुओं में नाराज़गी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.