Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND W vs ENG W 2025: इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया, सीरीज में 2-2 से बराबरी..अब फाइनल मुकाबला होगा निर्णायक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND W vs ENG W 2025: इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया, सीरीज में 2-2 से बराबरी..अब फाइनल मुकाबला होगा निर्णायक…

Hema Gupta July 5, 2025

IND W vs ENG W 2025: इंग्लैंड विमेंस टीम ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को 5 रन से हराकर सीरीज में जोरदार वापसी की। पहले दो मैच हार चुकी इंग्लिश टीम ने इस जीत के साथ सीरीज में स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया है। मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला गया, जहां इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा।

Read More: IND vs ENG 2nd Test: सिराज की तूफानी गेंदबाजी से इंग्लैंड ढेर, भारत ने बनाई 244 रन की बढ़त…

डंकले और व्याट हॉज की शतकीय साझेदारी…

इंग्लैंड की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकले और डैनी व्याट हॉज ने पहले विकेट के लिए 137 रन की बड़ी साझेदारी की। डंकले ने 53 गेंदों में 75 रन बनाए, जबकि हॉज ने 42 गेंदों में 66 रन की आक्रामक पारी खेली। लेकिन बाद में कुछ खिलाड़ियो के बल्ले नहीं चले और टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी।

The match went down to the wire but it’s England who win the Third T20I by 5 runs#TeamIndia will aim to bounce back in Manchester

Scorecard ▶️ https://t.co/lHShFa613K#ENGvIND pic.twitter.com/EArf7TarPY

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 4, 2025

भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में दिखाया दम…

इंग्लैंड की तूफानी शुरुआत के बाद भारतीय गेंदबाजों ने मैच में वापसी की। दीप्ति शर्मा और अरुंधति रेड्डी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा श्री चरनी ने भी 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट झटके। आखिरी 5 ओवरों में भारत ने 6 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की पारी को संभलने नहीं दिया।

मंधाना-वर्मा की जोड़ी ने दिलाई जीत की उम्मीद…

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी हुई। मंधाना ने 49 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि शेफाली ने 25 गेंदों में 47 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

Smriti Mandhana gets to her 5️⃣0️⃣ off 38 balls 🙌

An innings full of elegance and class so far from #TeamIndia Vice-captain 👌#ENGvIND | @mandhana_smriti

Updates ▶️ https://t.co/lHShFa613K pic.twitter.com/PtKel4tqZd

— BCCI Women (@BCCIWomen) July 4, 2025

सलामी जोड़ी के आउट होते ही इंग्लैंड की गेंदबाजी में तेजी आ गई। भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स (20 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (23 रन) ने तेज पारियां जरूर खेलीं, लेकिन टीम लक्ष्य से 5 रन दूर रह गई। भारत की पारी 20 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन तक ही पहुंच पाई।

आखिरी मुकाबला तय करेगा विजेता..

तीन मैचों के बाद सीरीज 2-1 से भारत के पक्ष में थी, लेकिन तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की जीत ने सीरीज को रोमांचक मोड़ दे दिया है। अब पांचवां और आखिरी मुकाबला विजेता टीम का फैसला करेगा। दोनों टीमों की निगाहें अब फाइनल मैच पर टिकी हैं, जहां ट्रॉफी का असली फैसला होगा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: BJP Next National President: महिला नेता बन सकती हैं अगली राष्ट्रीय अध्यक्ष?
Next: Raipur: सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लिया बड़ा फैसला

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.