Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND W vs AUS W 2nd ODI 2025: ऑस्ट्रेलिया की 13 मैचों की जीत पर लगा ब्रेक, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND W vs AUS W 2nd ODI 2025: ऑस्ट्रेलिया की 13 मैचों की जीत पर लगा ब्रेक, भारत ने दर्ज की धमाकेदार जीत!

Hema Gupta September 18, 2025

IND W vs AUS W 2nd ODI 2025: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया विमेंस क्रिकेट टीम को दूसरे वनडे में हराकर इतिहास रच दिया। यह मैच मोहाली के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारत ने 7 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 102 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

Read More: BAN vs AFG ASia Cup 2025: तंजीद के अर्धशतक और गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश की अफगानिस्तान पर रोमांचक जीत!

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने चुनी गेंदबाजी…

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 12वां वनडे शतक जड़ा। यह मंधाना का टीम की जीत में योगदान देने वाला 10वां शतक भी रहा।

उनके साथ दीप्ति शर्मा ने 40 रन बनाए। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 292 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से डार्सी ब्राउन ने 3 और एश्ले गार्डनर ने 2 विकेट लिए।

And that’s how it is done 😎 🔥#TeamIndia comprehensively win the 2️⃣nd ODI by 102 runs and level the 3 match series 1️⃣-1️⃣

Scorecard ▶️ https://t.co/64x1QjUHl9#INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/lXaEYxrqKq

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 17, 2025

293 के लक्ष्य के सामने ऑस्ट्रेलिया ढेर….

293 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 12 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। एलिस पेरी (44) और एनाबेल सदरलैंड (45) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन इनके आउट होते ही ऑस्ट्रेलियाई टीम बिखर गई। पूरी टीम 40.5 ओवर में सिर्फ 190 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से क्रांति गौड़ ने 3 विकेट, जबकि दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट चटकाए।

Kranti Gaud gets Alyssa Healy again!

Arundhati Reddy takes the catch.

Australia lose both the openers in the chase.

Updates ▶️ https://t.co/LvgKs0weye#TeamIndia | #INDvAUS | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/QFKZwNPV2q

— BCCI Women (@BCCIWomen) September 17, 2025

भारत में 18 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की हार…

यह हार ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐतिहासिक रही। भारत में उन्हें 18 साल बाद वनडे हार का सामना करना पड़ा। आखिरी बार 2007 में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

साथ ही, यह ऑस्ट्रेलिया की वनडे इतिहास में रन के अंतर से सबसे बड़ी हार भी रही। 1973 में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 92 रन से हराया था, जबकि इस बार भारत ने 102 रन से मात दी।

2018 के बाद दूसरी जीत…

भारत ने 2017 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 15 वनडे मुकाबले हुए, जिसमें भारत को सिर्फ दूसरी बार जीत नसीब हुई है। पिछली बार भारत ने 2021 में मैकाय के स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को फरवरी 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे हार मिली थी। इसके बाद उन्होंने लगातार 13 वनडे मैच जीते थे और अब भारत ने इस जीत की लय तोड़ दी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: बीजापुर-कांकेर एनकाउंटर: जंगल में घमासान, 4 नक्सली ढेर, महिला माओवादी भी मारी गईं, DIG बोले- संख्या और बढ़ सकती है
Next: Bhopal Crime: चौंकाने वाला कांड: प्यार, ठगी और ब्लैकमेल के खेल का खुलासा।

Related Stories

शेयर मार्केट.
  • Top Story
  • फाइनेंस

ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान

Shital Sharma March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला
  • शंकराचार्य का सीएम योगी पर हमला: 11 मार्च को लखनऊ में ‘धर्मयुद्ध’ का ऐलान
  • पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?
  • PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें
  • अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला: 1,000 ठिकाने निशाने पर, 2,000 बम गिराने का दावा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.