Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG WTC 2025: भारत पहली पारी में 471 पर ऑलआउट, गिल-पंत-जायसवाल ने जड़े शतक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG WTC 2025: भारत पहली पारी में 471 पर ऑलआउट, गिल-पंत-जायसवाल ने जड़े शतक…

Hema Gupta June 21, 2025

IND vs ENG WTC 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में खेले जा रहे तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए। टीम ने पहले दिन  359/3 रन बनाए थे और आज यही से मैच आगे बढ़ाया गया, लेकिन आखिरी 7 विकेट सिर्फ 41 रन के अंदर गिर गए। हालांकि टीम से गिल, पंत और जायसवाल ने  शतक लगाए। फिलहाल, बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है।

Read More: IND vs ENG WTC 2025: गिल ने कप्तानी डेब्यू में ठोका शतक, पंत ने पूरे किए 3000 टेस्ट रन…

शुभमन गिल, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के शतक…

भारतीय पारी की शुरुआत बेहतरीन रही। कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 147 रन की पारी खेली।

End of a magnificent knock and a fine partnership 👏👏

Captain Shubman Gill departs after scoring 147 (227), his highest score in Test cricket 🙌

Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#TeamIndia | #ENGvIND | @ShubmanGill pic.twitter.com/2dTF9lB5nF

— BCCI (@BCCI) June 21, 2025

वहीं विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज में 134 रन जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

That’s Lunch on Day 2 of the 1st Test!#TeamIndia move to 454/7, adding 95 runs to their overnight score!

Stay Tuned for Second Session!

Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnAMIW#ENGvIND pic.twitter.com/BA2Ev6stkK

— BCCI (@BCCI) June 21, 2025

जायसवाल का इंग्लैंड में पहला शतक…

ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 101 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनका इंग्लैंड में पहला शतक था और टेस्ट करियर का पांचवां शतक। उन्होंने ब्रायडन कार्स के ओवर में 2 लगातार चौके लगाकर अपने 90s का दबाव हटाया और फिर एक रन लेकर शतक पूरा किया। जायसवाल को बेन स्टोक्स ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

 

 

ऋषभ पंत ने बनाया रिकॉर्ड, धोनी को पीछे छोड़ा…

ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया और इस तरह भारतीय टेस्ट विकेटकीपरों में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एम एस धोनी (6 शतक) को पीछे छोड़ दिया। पंत का यह शतक तेज़ और आक्रामक शैली में आया, जिससे दर्शक रोमांचित हो उठे।

HUNDRED for Vice-captain Rishabh Pant! 🫡

His 7th TON in Test cricket 👏👏

4⃣0⃣0⃣ up for #TeamIndia in the 1st innings 👌👌

Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnBkyu#ENGvIND | @RishabhPant17 pic.twitter.com/IowAP2df6L

— BCCI (@BCCI) June 21, 2025

41 रन में गिरे सात विकेट….

लंच से पहले गिल और पंत के आउट होते ही भारत की बल्लेबाज़ी लड़खड़ा गई। केएल राहुल ने 42 रन का योगदान दिया, लेकिन करुण नायर (0), रवींद्र जडेजा (11), और शार्दूल ठाकुर (1) कुछ खास नहीं कर सके। भारत ने मजबूत शुरुआत के बावजूद जल्दबाजी में विकेट गंवा दिए।

Innings Break! #TeamIndia posted 4⃣7⃣1⃣ on the board! 💪

1⃣4⃣7⃣ for captain Shubman Gill
1⃣3⃣4⃣ for vice-captain Rishabh Pant
1⃣0⃣1⃣ for Yashasvi Jaiswal
4⃣2⃣ for KL Rahul

Over to our bowlers now! 👍

Updates ▶️ https://t.co/CuzAEnAMIW #ENGvIND | @ShubmanGill |… pic.twitter.com/mRsXBvzXKx

— BCCI (@BCCI) June 21, 2025

इंग्लैंड की गेंदबाज़ी में स्टोक्स और टंग चमके…

इंग्लैंड के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और जोश टंग ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट लिए। ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक सफलता मिली। इंग्लैंड ने जिस तरह से भारतीय निचले क्रम को दबाव में लिया, वह उनकी रणनीति की सफलता को दर्शाता है।

डेब्यू पर साई सुदर्शन फ्लॉप…

साई सुदर्शन ने 20 जून को अपना टेस्ट डेब्यू किया। वे भारत के लिए टेस्ट खेलने वाले 317वें खिलाड़ी हैं। हालांकि वे डेब्यू पारी में खाता नहीं खोल सके। रोचक बात यह है कि राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली और विराट कोहली ने भी इसी तारीख (20 जून) को टेस्ट डेब्यू किया था – और तीनों ही 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

बारिश ने रोका खेल, आगे की चुनौती रोमांचक…

दूसरे दिन का खेल बारिश के चलते रोक दिया गया है। भारत की पहली पारी 471 रन पर समाप्त हो चुकी है और अब देखना होगा कि इंग्लैंड बल्लेबाज़ी में क्या प्रतिक्रिया देता है। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Fragile X Syndrome: एक अनदेखा लेकिन गंभीर आनुवंशिक विकार, जानिए लक्षण और समाधान…
Next: देवरी कलां में डॉक्टर पर हमला..नाराज लोगों ने किया हंगामा, कांग्रेस नेता ने उठाई आवाज

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.