क्या है फ्रेजाइल एक्स सिंड्रोम?
फ्रेजाइल एक्स सिंड्रोम एक इनहेरिटेड जेनेटिक डिसऑर्डर है, जो तब होता है जब FMR1 जीन में उत्परिवर्तन (mutation) के कारण इसका आवश्यक प्रोटीन नहीं बन पाता। यह प्रोटीन मस्तिष्क के विकास और तंत्रिका तंत्र के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मुख्य लक्षण: शारीरिक, बौद्धिक और व्यवहारिक प्रभाव
शारीरिक लक्षण...
1. लंबा चेहरा और उभरे हुए कान 2. पुरुषों में बड़े अंडकोष 3. जोड़ों की अत्यधिक लचीलापन 4. माइट्रल वाल्व प्रोलैप्स जैसी हृदय समस्याएंबौद्धिक लक्षण..
1. सीखने में कठिनाई 2. बौद्धिक मंदता (Intellectual Disability) 3. भाषण और भाषा में देरीव्यवहारिक लक्षण...
1. ऑटिज्म जैसे व्यवहार, जैसे बार-बार दोहराव वाली गतिविधियाँ 2. सामाजिक डर और आंखों से संपर्क से बचाव 3. चिड़चिड़ापन और ध्यान में कमीउपचार और प्रबंधन निदान नहीं, लेकिन बेहतर जीवन संभव...
फ्रेजाइल एक्स सिंड्रोम का अभी तक कोई निश्चित इलाज नहीं है, लेकिन प्रारंभिक हस्तक्षेप (early intervention) और समुचित प्रबंधन रणनीतियों से लक्षणों को नियंत्रण में रखा जा सकता है और व्यक्ति को बेहतर जीवन जीने में सहायता मिल सकती है।सूत्रो के अनुसार, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश बताते हैं कि -
उपचार का मुख्य उद्देश्य बच्चे के मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास को बेहतर बनाना होता है। उनके अनुसार, इस विकार से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए स्पीच थेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, बिहेवियरल थेरेपी, और विशेष शिक्षा जैसी सेवाएं बेहद कारगर होती हैं। कुछ मामलों में, यदि बच्चा अत्यधिक बेचैनी, हाइपरएक्टिविटी या नींद की समस्याओं से जूझ रहा हो, तो चिकित्सक दवाओं का सहारा भी ले सकते हैं। डॉ. राकेश यह भी जोर देते हैं कि यदि इस स्थिति की समय पर पहचान हो जाए और सही ट्रीटमेंट एवं सपोर्ट सिस्टम मिल जाए, तो बच्चा एक संतुलित और आत्मनिर्भर जीवन जी सकता है।