Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG Women’s T20I: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 97 रनों से हराया, मंधाना ने ठोका शानदार शतक…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG Women’s T20I: भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को 97 रनों से हराया, मंधाना ने ठोका शानदार शतक…

Hema Gupta June 29, 2025

IND vs ENG Women’s T20I: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड दौरे की शुरुआत धमाकेदार जीत से की है। नॉटिंघम में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 97 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

Read More: Women’s ODI World Cup 2025: 12 साल बाद भारत करेगा मेजवानी, ICC ने किया शेड्यूल जारी…

मंधाना का शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड..

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर 112 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 3 छक्के जड़े और 180.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मंधाना टी-20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने हरमनप्रीत कौर के 103 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

#WomensCricket

🏏 India beat England by 97 runs in 1st T20 of their five-match series in #Nottingham.

🇮🇳 210/5 (20)
🔥 Smriti Mandhana: 112 (62) – maiden T20I century.
👏 Harleen Deol: 43

🇬🇧 113 all out (14.5)
🎯 Shree Charani: 4 wickets
🏅 Player of the Match: Smriti… pic.twitter.com/lNGd5HyOKN

— All India Radio News (@airnewsalerts) June 29, 2025

एक टी-20 पारी में बाउंड्री से सबसे ज्यादा (78 रन) रन बनाने का रिकॉर्ड भी अब मंधाना के नाम हो गया है। मंधाना टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली भारत की इकलौती महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

शेफाली-मंधाना की सॉलिड ओपनिंग साझेदारी…

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ओपनिंग करने उतरी। पावरप्ले के 6 ओवर में टीम ने बिना विकेट गंवाए 47 रन बनाए।

9वें ओवर में शेफाली 20 रन बनाकर आउट हुईं, तब टीम का स्कोर 77 रन था। इसके बाद मंधाना ने हरलीन देओल (43 रन) के साथ मिलकर स्कोर को 170 पार पहुंचाया। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 210 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से लॉरेन्स बेल ने 3 विकेट लिए।

Innings Break!

Captain Smriti Mandhana’s 112(62) helped #TeamIndia post a mammoth target 🎯

Over to our bowlers 🙌

Scorecard ▶️ https://t.co/iZwkYt8agO#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/ryBUJAAtJ6

— BCCI Women (@BCCIWomen) June 28, 2025

इंग्लैंड की पारी लड़खड़ाई..

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। सिर्फ 9 रन पर उनके दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए।

पावरप्ले तक इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 58 रन था। कप्तान नेटली सीवर-ब्रंट ने 66 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। इंग्लैंड की पूरी टीम 14.5 ओवर में 113 रन पर सिमट गई।

श्री चरणी का डेब्यू में जलवा…

भारत की ओर से डेब्यू कर रहीं श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। दीप्ति शर्मा और राधा यादव को 2-2 विकेट मिले, जबकि अमनजोत और अरुंधति रेड्डी ने 1-1 विकेट चटकाया।

“70-80 पर आउट होने की आदत हो गई थी” — मंधाना

प्लेयर ऑफ द मैच स्मृति मंधाना ने अपनी शतकीय पारी के बाद कहा,

“इस शतक तक पहुंचने में काफी समय लग गया। मुझे 70 और 80 के स्कोर पर आउट होने की आदत सी हो गई थी। सीरीज से पहले मेरी और टीम के साथियों की बातचीत हो रही थी कि अब मुझे शतक जरूर बनाना चाहिए। आज मैं गेंद को अच्छी तरह टाइम कर रही थी। हरलीन ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की, जिससे मेरा काम आसान हो गया।”

“ये तो बस शुरुआत है…” — मंधाना

गेंदबाजी को लेकर मंधाना ने कहा,

“हमारी रणनीति यह थी कि अगर हवा के खिलाफ गेंदबाजी करनी पड़ी, तो गति कम रखें और जितना संभव हो, गेंद को बल्ले से दूर रखें। रिचा का डाइव लगाकर पकड़ा गया कैच शानदार था।”

इतनी बड़ी जीत पर मंधाना ने कहा –

“ये तो बस शुरुआत है। हमें इसी लय को कायम रखना होगा और अच्छी आदतें अपनानी होंगी, ताकि आगे के मुकाबलों में भी मजबूत प्रदर्शन कर सकें।”

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रंप के दौर में टूटता ‘अमेरिकन ड्रीम’: भारतीय छात्रों को हर दिन डिपोर्ट का डर
Next: Dayal Accused Sexual Harassment Case: यश दयाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप! युवती ने CM योगी से लगाई मदद की गुहार…

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
  • PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..
  • खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा के हाथ ईरान की कमान
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.