Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के आखिरी मुकाबले की शुरुआत आज…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के आखिरी मुकाबले की शुरुआत आज…

Hema Gupta July 31, 2025

IND vs ENG 5th Test: एंडरसन- तेंदुलकर ट्रॉफी का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 31 जुलाई यानि की आज 3.30 बजे से खेला जाएगा।

Read More: Hardik with Son Video Viral: हार्दिक और नताशा ने बेटे के बर्थडे पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो!

इंग्लैंड टीम 5 टेस्ट की सीरीज में 2-1 से आगे है, दोनों के बीच 4 मैच हो चुके हैं, जिसमें से इंग्लैंड टीम ने 2 मैच जीते है, वहीं भारतीय टीम महज 1 मैच ही जीत सकी और टेस्ट का चौथा मैच ड्रॉ रहा।

𝗥𝗲𝗮𝗱𝘆 𝗮𝗻𝗱 𝗥𝗮𝗿𝗶𝗻𝗴 𝗧𝗼 𝗚𝗼! 👍#TeamIndia | #ENGvIND pic.twitter.com/Kud789fXWU

— BCCI (@BCCI) July 30, 2025

ओवल मैदान में भारत का रिकॉर्ड…

लंदन के द ओवल स्टेडियम में भारत ने पहला टेस्ट मैच 1936 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, लेकिन उस मुकाबले में भारतीय टीम को 9 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। जीत पाने के लिए इंडिया को 35 साल लग गए, साल 1971 में टीम इंडिया ने अजीत वाडेकर की कप्तानी में दर्ज की, जब टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया। इसके बाद साल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया को शानदार जीत मिली। इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 157 रन से हराया था।

आपको बता दे कि, भारतीय टीम ने अब तक द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट मैच खेलें हैं, जिनमें से 2 मैच में जीत मिली तो 5 मैच में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 7 मुकाबले ड्रॉ खेले।

भारत ने इस मैदान पर आखिरी टेस्ट 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था , जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल था। इस मैच में भारत को 209 रन से हार का सामना करना पड़ा।

pic.twitter.com/cOjU8l3eMJ

— BCCI (@BCCI) July 30, 2025

दोनों टीमों का हेड टू हेड…

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 140 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 53 मैचों में इंग्लैंड ने बाजी मारी तो वहीं टीम इंडिया ने 36 मैच अपने नाम किए, वहीं दोनों के बीच 51 टेस्ट मैच ड्रॉ रहें।

आपको बता दें, दोनों टीमों के बीच इंग्लैंड में 71 मैच खेले गए, जिसमें से 38 मैच में इंग्लैंड को जीत मिली तो 10 मैच में भारत ने जीत दर्ज की। वहीं दोनों के बीच 23 टेस्ट मैच ड्रॉ रहें।

IND vs ENG 1st Test

 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड

ओली पोप (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथल, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जैमी ओवर्टन, जोश टंग।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CPRF जवान आत्महत्या: बीजापुर सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या
Next: US व्यापार नीति पर भारत की प्रतिक्रिया: ‘राष्ट्रीय हित की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे’

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.