Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs ENG 2nd Test Match: बर्मिंघम में आज से दूसरा मुकाबला, क्या होगी भारत की वापसी?
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs ENG 2nd Test Match: बर्मिंघम में आज से दूसरा मुकाबला, क्या होगी भारत की वापसी?

Hema Gupta July 2, 2025

IND vs ENG 2nd Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 2 जुलाई यानि की आज 3.30 बजे से शुरु होगा। यह मैच इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेला जाएगा। पहले टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था, जिससे टीम इंडिया सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही है। अब सबकी निगाहें भारत की वापसी पर टिकी हैं।

Read More: Wimbledon 2025: जेसिका पेगुला पहले ही दौर में बाहर, अल्काराज और सबालेंका की धमाकेदार शुरुआत…

पहले टेस्ट में भारत ने गंवाया जीत का मौका….

सीरीज के पहले टेस्ट में भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ियों ने शतक जड़ा था। इसके बावजूद टीम इंडिया मुकाबला हार गई, इस हार के साथ ही भारत सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है।

Comeback stronger than setback, ft. #TeamIndia #ENGvIND pic.twitter.com/yDNubWWX1O

— BCCI (@BCCI) July 2, 2025

इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है, जिनका बतौर कप्तान पहला मैच हार में बदल गया। दूसरी ओर इंग्लैंड की अगुवाई अनुभवी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कर रहे हैं, जो अपने हरफनमौला खेल से टीम इंडिया पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश करेंगे।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट हेड-टू-हेड….

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 137 टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से इंग्लैंड ने 52 मैचों में जीत दर्ज की, जबकि टीम इंडिया 35 टेस्ट मैचों में विजयी रही है। वहीं 50 टेस्ट मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं, जो दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा को दर्शाते हैं।

चूंकि वर्तमान टेस्ट सीरीज 2025 इंग्लैंड की धरती पर खेली जा रही है, ऐसे में मेजबान देश में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर नजर डालना जरूरी हो जाता है। इंग्लैंड में अब तक दोनों टीमों के बीच 68 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 37 बार भारत को हराया है। दूसरी ओर, भारत सिर्फ 9 टेस्ट मैच ही जीत सका है, जबकि बाकी मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

Energised for Edgbaston 🙌

Gearing up for the 2nd #ENGvIND Test 👌👌#TeamIndia pic.twitter.com/XNnOWC3WyC

— BCCI (@BCCI) July 1, 2025

इन आंकड़ों से साफ है कि इंग्लैंड में भारत का रिकॉर्ड अब तक कमजोर रहा है, लेकिन मौजूदा भारतीय टीम के पास इतिहास बदलने का पूरा मौका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन/करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा/वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप।

इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11

जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Kondagaon: फंदे से लटकी मिली महिला बस्तर फाइटर की लाश, पुलिस जांच में जुटी
Next:  जल्द होगा नए दलाई लामा के नाम का ऐलान: चीन के बाहर उनका अगला वारिस होगा

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.