Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • खेल की दुनिया
  • गंभीर के एक फैसले से केकेआर को होगा बड़ा नुकसान
  • खेल की दुनिया

गंभीर के एक फैसले से केकेआर को होगा बड़ा नुकसान

Ranu October 9, 2024

भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली में खेला जाएगा. दोनों टीमें दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था. ऐसे में उसकी नजर सीरीज पर कब्जा करने पर रहने वाली है. वहीं, बांग्लादेश की टीम सीरीज में बराबरी करने के लिए खेलेगी. वहीं, आईपीएल की टीम कोलकाता नाईट राइडर्स की नजर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर रहने वाली है.

गौतम गंभीर के एक फैसले पर सभी की नजर

ग्वालियर में खेले गए टी20 मैच के दौरान मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. वहीं, अब दिल्ली में मुकाबला होगा, ऐसे में माना जा रहा है कि लोकल बॉय हर्षित राणा को भी भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. तेज गेंदबाज हर्षित राणा पिछली कुछ सीरीज से टीम इंडिया में चुने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि गौतम गंभीर इस मुकाबले में हर्षित को मौका देते हैं या नहीं. हालांकि हर्षित राणा को अगर इस सीरीज के किसी भी मैच में डेब्यू का मौका मिलता है तो कोलकाता नाईट राइडर्स को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.

KKR को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

दरअसल, हर्षित राणा ने टीम इंडिया के लिए अभी तक कोई भी मैच नहीं खेला है. ऐसे में वह फिलहाल आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर खेलते हैं. आईपीएल रिटेंशन के नियमों के मुताबिक, सभी टीमें कुल 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जिसमें एक अनकैप्ड खिलाड़ी भी शामिल करना होगा. अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए टीम को 4 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे. वहीं, हर्षित राणा ने पिछले सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में उम्मीद है कि केकेआर की टीम उन्हें रिटेन कर सकती है.

लेकिन अगर कोई भी खिलाड़ी 31 अक्टूबर से पहले इंटरनेशनल डेब्यू करता है तो वह कैप्ड खिलाड़ी माना जाएगा. यानी हर्षित राणा अगर इस सीरीज के दौरान टीम इंडिया के लिए कोई भी मैच खेलते हैं तो वह कैप्ड खिलाड़ी हो जाएंगे. ऐसे में कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम उन्हें 4 करोड़ रुपए में रिटेन नहीं कर पाएंगी. हर्षित राणा कैप्ड खिलाड़ी बन जाते हैं तो केकेआर को उन्हें अपनी टीम के साथ बनाए रखने के लिए कम से कम 11 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे.

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-कश्मीर में गोलियों से छलनी जवान का शव मिला, आतंकवादियों ने किया था अपहरण
Next: champions trophy 2025 के लिए टीम इंडिया नहीं जाएगी पाकिस्तान, बदलेगा वेन्यू!!

Related Stories

ZIM vs SA t 20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..

Hema Gupta March 1, 2026
PAK Vs SL T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!

Hema Gupta March 1, 2026
PV Sindhu Stuck In Dubai
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

PV Sindhu Stuck In Dubai: ईरान के हमले के बीच दुबई में फंसी पीवी सिंधु, दे रहीं वहां के हालात की खबर..

Hema Gupta March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
  • खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द
  • Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…
  • Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए…
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.