Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs AUS Womens WC: फाइनल से एक कदम दूर, क्या भारत फिर दिखाएगा 2017 वाला कमाल?
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AUS Womens WC: फाइनल से एक कदम दूर, क्या भारत फिर दिखाएगा 2017 वाला कमाल?

Hema Gupta October 30, 2025

IND vs AUS Womens WC: विमेंस वनडे वर्ल्ड 2025 का दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर यानी की आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरु होगा, टॉस मैच शुरु होने के आधे घंटे पहले यानी की 2:30 बजे किया जाएगा।

Read More: Chris Evans Alba Become Parents: क्रिस इवांस के घर गूंजी किलकारी, पत्नी अल्बा ने बेटी को दिया जन्म!

बता दें कि, दोनों टीमें तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। 1997 में दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी, जबकि 2017 के डर्बी सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की शानदार 171* रन की पारी से भारत ने 36 रन से जीत हासिल की थी। अब देखना है कि क्या भारत 2017 का इतिहास दोहरा पाएगा या नहीं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 60 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 49 और भारत ने 11 मैच जीते हैं।

An almighty clash awaits with one spot in the final remaining 💪

Don’t miss it live! Broadcast details here 👉 https://t.co/7wsR28PFHI pic.twitter.com/3GhBscpk9y

— ICC (@ICC) October 30, 2025

अगर वर्ल्ड कप की बात करें तो उसमें भी ऑस्ट्रेलिया ने अपना वर्चस्व कायम रखा, उसने 2005 के फाइनल समेत 11 मैच जीते हैं, जबकि भारत महज 3 बार ही जीत सका है।

स्मृति मंधाना की फॉर्म भारत की उम्मीद…

भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं। वे टूर्नामेंट की दूसरी टॉप स्कोरर हैं और भारत की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज मानी जा रही हैं।

टीम को हालांकि झटका तब लगा जब प्रतिका रावल चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उनकी जगह शेफाली वर्मा को टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा अब तक भारत की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए हीली की फिटनेस चिंता…

ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और स्टार ओपनर एलिसा हीली के खेलने पर संशय बना हुआ है। हीली को मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले 2 मैचों से बाहर रहना पड़ा था।

वे टूर्नामेंट में अब तक चार मैचों में 294 रन बना चुकी हैं और ऑस्ट्रेलिया की टॉप स्कोरर हैं। गेंदबाजी में एनाबेल सदरलैंड (15 विकेट) और अलाना किंग (13 विकेट) ऑस्ट्रेलिया की मुख्य ताकत हैं।

बारिश बन सकती है मैच की बाधा…

मौसम विभाग के अनुसार मुंबई में आज दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश की संभावना है। यदि मैच में बारिश बाधा डालती है, तो परिणाम DLS मेथड के जरिए तय किया जा सकता है।

India prepares for the all-important clash against Australia to secure a spot in the #CWC25 Final 👊

Watch #INDvAUS LIVE, broadcast details here ➡️ https://t.co/7wsR28PFHI pic.twitter.com/RxVIqxeDaH

— ICC (@ICC) October 29, 2025

कहां देखें लाइव मुकाबला?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा और हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।
इसके अलावा, आप भास्कर ऐप या अन्य क्रिकेट पोर्टलों पर मैच का LIVE कवरेज और स्कोर अपडेट देख सकते हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री/ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

ऑस्ट्रेलिया

एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), फीबी लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैग्रा, जॉर्जिया वेयरहम, डार्सी ब्राउन, अलाना किंग और मेगन शट।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: BHOPAL: 13 साल बाद भी शुरू नहीं हो सका फार्मेसी भवन, ये है वजह
Next: MP NEWS : कोल्ड्रिफ कफ सिरप में बड़ा खुलासा,डॉक्टर की पत्नी ज्योती बनी आरोपी

Related Stories

IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
Nagpur Factory Explosion
  • Top Story
  • देश-विदेश

नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक

himani Shrotiya March 1, 2026
Khamenei death revenge
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की मौत का ईरान लेगा बदला, बोला – माफी नहीं, एयरइंडिया की उड़ाने की रद्द

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!
  • Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!
  • नागपुर में बारूद कंपनी में धमाका, 17 की मौत, PM-CM ने जताया शोक
  • Dead body found in freezer Up: फ्रीजर में मिला 25 वर्षीय युवक का शव!
  • 75 साल के हुए CM नीतीश, पूरे बिहार में जश्न, चर्चा में आए बेटे निशांत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.