Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • IND vs AUS 3rd ODI Match: RO-KO की साझेदारी से टीम इंडिया को मिली जीत, विराट ने बनाएं रिकॉर्ड!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AUS 3rd ODI Match: RO-KO की साझेदारी से टीम इंडिया को मिली जीत, विराट ने बनाएं रिकॉर्ड!

Hema Gupta October 25, 2025

IND vs AUS 3rd ODI Match: सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। पहले बैटिंग करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली की साझेदारी ने टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

pic.twitter.com/4d8sKa743m

— BCCI (@BCCI) October 25, 2025

Read More: Paresh Rawal Drishyam 3: परेश रावल ने ठुकराया ‘दृश्यम 3’ का ऑफर, बोले – ‘रोल में दम नहीं..’!

इंडियन टीम की धमाकेदार बल्लेबाजी…

टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 237 रन का टारगेट हासिलकर शानदार जीत दर्ज की। वही टीम से रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 125 गेंद में 121 रन बनाए, जिसमें 13 चौंके और 3 छक्के शामिल रहें। वहीं विराट कोहली ने 81 गेंदों में 74 रन बनाए, जिसमे 7 चौके शामिल थे। दोनों खिलाड़ी नबाद रहें। टीम के कप्तान गिल 24 रन बनाकर पहले ही आउट हो गए थे।

A clinical bowling and fielding effort 👏
A magnificent partnership between 2️⃣ greats 🫡

📸 Moments to cherish from #TeamIndia‘s 9️⃣-wicket victory in Sydney!

Updates ▶ https://t.co/omEdJjQOBf#AUSvIND | #3rdODI pic.twitter.com/uK7BJJeAUT

— BCCI (@BCCI) October 25, 2025

भारतीय टीम की तरफ से हर्षित राणा ने 4 विकेट चटकाएं, वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए।

रोहित शर्मा ने 33वीं सेंचुरी की पूरी…

रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। उन्होंने 125 गेंद में 121 रन बनाए, जिसमें 13 चौंके और 3 छक्के शामिल रहें। इसी के साथ 60वां अर्धशतक और 33वां शतक भी पूरा किया।

𝙑𝙞𝙣𝙩𝙖𝙜𝙚 𝙍𝙤𝙝𝙞𝙩 🔥

1⃣2⃣1⃣* runs
1⃣2⃣5⃣ balls
1⃣3⃣ fours
3⃣ sixes

For his masterclass knock, Rohit Sharma wins the Player of the match award 🥇

Scorecard ▶ https://t.co/omEdJjQOBf#TeamIndia | #3rdODI | #AUSvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/OQMTCGzOMD

— BCCI (@BCCI) October 25, 2025

हिटमैन को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया। रोहित शर्मा ने इस मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपने 2500 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह उन चुनिंदा भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन किया है। रोहित अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की उस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 71 वनडे मैचों में 3077 रन बनाए थे। रोहित का यह माइलस्टोन उनके निरंतर प्रदर्शन और बड़े मैचों में जिम्मेदारी निभाने की क्षमता को साबित करता है।

2️⃣0️⃣2️⃣ runs 👏
2️⃣1️⃣ fours 👌
5️⃣ sixes 👍
A splendid century 💯

For his superb batting, Rohit Sharma is adjudged the Player of the Series! 🔝

Scorecard ▶ https://t.co/omEdJjRmqN#TeamIndia | #3rdODI | #AUSvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/Bq2hS8IHLS

— BCCI (@BCCI) October 25, 2025

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने कोहली…

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सिडनी वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 54 रन पूरे करते ही उन्होंने श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा (14,234 रन) को पीछे छोड़ दिया। साथ ही यह विराट का वनडे का 75वां अर्धशतक है। अब कोहली से आगे केवल सचिन तेंदुलकर (18,426 रन) ही हैं, जो इस सूची में नंबर-1 पर बने हुए हैं।

75th ODI FIFTY🙌
2500 runs against Australia ✅

He becomes the third Indian batter to achieve this feat! @imVkohli is looking in terrific touch in Sydney! 🔥#TeamIndia | #AUSvIND pic.twitter.com/Hq3H6m7v8b

— BCCI (@BCCI) October 25, 2025

ऑस्ट्रेलिया टीम की बल्लेबाजी…

आस्ट्रेलिया से कप्तान मिचेल मार्स ने 50 गेंद में 40 रन बनाए, मैट रेनशॉ ने 58 गेंद में 56 रन बनाकर आउट हो गए। ट्रैविस हेड 29 रन, मैथ्यू शॉर्ट 30 रन, एलेक्स 24 रन, कूपर कॉनोली 23 रन, इसके बाद एक – एक करके सभी आउट हो गए। टीम ने 46.4 ओवर में 236 रन बनाए।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया 3 विकेट पर 183 रन बना चुकी थी, लेकिन आखिरी के 7 बल्लेबाजों ने मिलकर महज 53 रन ही जोड़ पाएं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने 2 मैच जीतकर 3 मैचो की वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है।

कंगारुओं ने पावरप्ले में 1 विकेट पर बनाए 67 रन..

टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले के पहले 6 ओवरों में 67 रन बनाए और सिर्फ एक विकेट खोया। शुरुआती ओवर्स में गेंद अच्छी स्विंग कर रही थी, लेकिन मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़ दिए। हेड को मोहम्मद सिराज ने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच आउट किया। पावरप्ले के बाद अक्षर पटेल ने कप्तान मिचेल मार्श को बोल्ड कर टीम को पहला बड़ा झटका दिया।

कोहली का शानदार कैच…

विराट कोहली ने मैथ्यू शॉर्ट का शानदार कैच पकड़ा। शॉर्ट ने वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर स्वीप शॉट खेला, जो फरवर्ड स्क्वेयर में खड़े कोहली के पास गई। सीमित रिएक्शन टाइम के बावजूद कोहली ने इसे पकड़ लिया।

Respected and cherished everywhere he goes ❤️

The SCG rises in admiration for @imVkohli 🙌#TeamIndia | #AUSvIND pic.twitter.com/Gfi5Tk6atF

— BCCI (@BCCI) October 25, 2025

अय्यर हुए चोटिल…

श्रेयस अय्यर कैच पकड़ने के प्रयास में चोटिल हो गए वो विकेटकीपर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ रहे थे और उन्हें बीच मैच में ही मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। कैरी 24 रन बनाकर आउट हुए।

UPDATE – Shreyas Iyer sustained an injury to his left rib cage while fielding. He has been taken to the hospital for further evaluation and assessment of his injury.#AUSvIND pic.twitter.com/UFffBiGxsF

— BCCI (@BCCI) October 25, 2025

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल ओवेन, कूपर कॉनोली, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बयान-आत्मसमर्पित नक्सलियों का किया स्वागत
Next: खगड़िया में तेजस्वी यादव की सभा रद्द, हेलिकॉप्टर लैंडिंग पर रोक, शाह बोले – लालू-राबड़ी की सरकार आई तो जंगलराज आएगा

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.