Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • IISER भोपाल में शुरू होगा 20वां एशियन विंटर स्कूल कार्यक्रम: ब्रह्मांड के रहस्यों पर होगा मंथन
  • मध्य प्रदेश

IISER भोपाल में शुरू होगा 20वां एशियन विंटर स्कूल कार्यक्रम: ब्रह्मांड के रहस्यों पर होगा मंथन

Narendra Singh January 15, 2026

IISER Bhopal Asian Winter School 2026: भोपाल में विज्ञान प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए एक अद्वितीय मौका आने वाला है। आईआईएसईआर भोपाल 20वां एशियन विंटर स्कूल कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें ब्रह्मांड विद्या (कॉस्मोलॉजी) के 150 से अधिक विशेषज्ञ शामिल होंगे।

IISER Bhopal Asian Winter School 2026: रहस्यों पर होगा मंथन

इस कार्यक्रम में स्ट्रिंग थ्योरी, पार्टिकल फिजिक्स और कॉस्मोलॉजी जैसे गूढ़ विषयों पर व्याख्यान होंगे। खासकर 19 जनवरी को आईसीटीएस बैंगलोर के प्रो. अशोक सेन एकीकृत सिद्धांत की खोज पर विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को प्रेरित करेंगे। यह प्रयास विद्यालयीन छात्रों को आधुनिक भौतिकी के जटिल विषयों से परिचित कराने के लिए किया जा रहा है।

IISER Bhopal Asian Winter School 2026: एडवांस्ड मिनी-कोर्स, सेमिनार और पोस्टर सेशन

20वां विंटर स्कूल सिर्फ व्याख्यान तक सीमित नहीं है। इसमें एडवांस्ड मिनी-कोर्स, इनवाइटेड सेमिनार और पोस्टर सेशन होंगे। भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के शोधकर्ता इसमें भाग लेंगे। छात्रों और अनुसंधानकर्ताओं को सैद्धांतिक भौतिकी के नए क्षेत्रों और अनुसंधान की दिशा के बारे में गहन जानकारी मिलेगी।

Also Read-भोपाल में 1101 ट्रैक्टर की महारैली, सीएम ने दिखाई हरि झंडी, खुद चलाया ट्रैक्टर

प्रमुख वक्ता 

इस कार्यक्रम में शामिल होंगे

साइमन कैरन-हुओट (मैकगिल यूनिवर्सिटी)
यिमिंग चेन (स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी)
शोटा कोमात्सु (सीईआरएन और इंपीरियल कॉलेज लंदन)
शिराज मिनवाला (टीआईएफआर मुंबई)
एनरिको पाजर (यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैम्ब्रिज)
श्रुति परांजपे (ब्राउन यूनिवर्सिटी)
जूलियो पारा-मार्टिनेज (आईएचईएस)
रेनाटो रेनर (ईटीएच ज्यूरिख)
अमोल दिघे (टीआईएफआर, मुंबई)
अनिंदा सिन्हा (आईएससी बैंगलोर)
क्रिस्टियन गार्सिया-क्विंटेरो (हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स)


ये विद्वान ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्यों और अब तक हुए शोध के नए खुलासों पर विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।

Also Read-Gutkeshwar Mahadev Temple: इंदौर में ऐसा मंदिर जहां पानी में डूबे हुए हैं शिवलिंग!

कार्यक्रम से फायदा

विद्यार्थी, संकाय सदस्य, अनुसंधानकर्ता और शिक्षाविद् इस दौरान स्ट्रिंग थ्योरी, पार्टिकल फिजिक्स और कॉस्मोलॉजी के क्षेत्र में अपनी समझ बढ़ा सकेंगे। इससे उन्हें वैज्ञानिक मंथन और ज्ञानवर्धन के अनमोल अवसर मिलेंगे.आईआईएसईआर का यह एशियन विंटर स्कूल कार्यक्रम एशिया में थियोरेटिकल हाई-एनर्जी फिजिक्स के क्षेत्र में एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच माना जाता है।

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Portable 3D X-Ray Machine: एम्स भोपाल-आईआईटी इंदौर का कमाल: हादसे की जगह ही मिलेगी सीटी स्कैन जैसी जांच
Next: U19 World Cup 2026 Schedule: U-19 के सभी मैचों का शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां हैं मैच?

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.