Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Iga Swiatek Wimbledon 2025: इगा स्वियाटेक ने 6-0, 6-0 से जीता महिला खिताब! अल्काराज vs सिनर फाइनल आज…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Iga Swiatek Wimbledon 2025: इगा स्वियाटेक ने 6-0, 6-0 से जीता महिला खिताब! अल्काराज vs सिनर फाइनल आज…

Hema Gupta July 13, 2025

Iga Swiatek Wimbledon 2025: पोलैंड की स्टार खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने विम्बलडन 2025 का महिला एकल खिताब जीत लिया। उन्होंने फाइनल में अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा को मात्र 57 मिनट में 6-0, 6-0 से हराया। एनिसिमोवा एक भी गेम नहीं जीत सकीं।

Read More: IND vs ENG Lords 3rd Test: केएल राहुल का शानदार शतक, भारत ने की इंग्लैंड की बराबरी!

37 साल बाद दोबारा हुआ ऐसा करिश्मा…

यह महिला सिंगल्स ग्रैंड स्लैम फाइनल में तीसरी बार हुआ जब किसी खिलाड़ी ने बिना गेम गंवाए फाइनल जीता।

1. पहली बार: 1911 – डोरोथिया चैम्बर्स

2. दूसरी बार: 1988 – स्टेफी ग्राफ (फ्रेंच ओपन)

3. तीसरी बार: 2025 – इगा स्वियाटेक (विम्बलडन)

#Wimbledon2025 🏆||

इगा स्वियाटेक 🇵🇱 ने अमांडा अनिसिमोवा को फाइनल में 6-0, 6-0 से हराकर महिला एकल खिताब जीता।

📸@Wimbledon | #Wimbledon | #IgaSwiatek | #AmandaAnisimova pic.twitter.com/eIVy1mdw2y

— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) July 12, 2025

स्वियाटेक का पहला ग्रास कोर्ट खिताब..

24 वर्षीय इगा स्वियाटेक ने अपने करियर का पहला विम्बलडन खिताब जीतकर ग्रास कोर्ट पर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। यह उनके करियर का कुल छठा ग्रैंड स्लैम है।

1. 4 बार – फ्रेंच ओपन

2. 1 बार – यूएस ओपन

3. 1 बार – विम्बलडन

अब वह तीनों सरफेस (क्ले, हार्ड, ग्रास) पर ग्रैंड स्लैम जीतने वाली आठवीं महिला खिलाड़ी बन गई हैं। सक्रिय खिलाड़ियों में वह ऐसा करने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

स्वियाटेक की 100वीं मेजर जीत, सेरेना के बाद सबसे तेज

स्वियाटेक ने इस जीत के साथ मेजर टूर्नामेंट में 100वीं जीत हासिल की। वह सेरेना विलियम्स के बाद यह आंकड़ा छूने वाली सबसे तेज महिला खिलाड़ी हैं।

📍ऐसे भी कोई जीतता है एकतरफा?
अद्भुत!अविश्वसनीय!
विश्व की चौथे नंबर की टेनिस खिलाड़ी #Poland 🇵🇱 की #IgaSwiatek ने #America की 13वें नंबर की #AmandaAnisimova को 6-0, 6-0 से रौंद कर बनी #Wimbledon #Champion..😷🍁

All d Bst!
B Sporty Happy..
जय हिन्द!🇮🇳#HappyYadav
@iga_swiate… pic.twitter.com/hBx0K2cEKT

— 📍अनुपम यादव Anupam Yadav انوپم یادو (@anupamyad) July 13, 2025

🇺🇸 एनिसिमोवा का पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल…

23 वर्षीय अमेरिकी खिलाड़ी अमांडा एनिसिमोवा पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचीं। 2019 में उन्होंने 17 साल की उम्र में फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल खेला था। दो साल मेंटल हेल्थ ब्रेक के बाद 2024 में वापसी की और 2025 में ऐतिहासिक फाइनल में जगह बनाई। वह अब WTA रैंकिंग में टॉप-10 में शामिल हो जाएंगी।

मेंस डबल्स: ब्रिटिश जोड़ी ने जीता खिताब…

जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल की ब्रिटिश जोड़ी ने मेंस डबल्स खिताब जीता। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाता और नीदरलैंड के डेविड पेल की गैरवरीय जोड़ी को 6-2, 7-6 (7-3) से हराया।

अल्काराज और सिनर में टक्कर आज…

विंबलडन 2025 के मेंस सिंगल्स फाइनल में आज वर्ल्ड नंबर-2 कार्लोस अल्काराज और वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर के बीच महामुकाबला होगा। दोनों खिलाड़ी इससे पहले फ्रेंच ओपन 2025 के फाइनल में भी आमने-सामने हो चुके हैं, जहां अल्काराज ने जीत दर्ज की थी। अल्काराज ने पिछले दो सालों—2023 और 2024—में नोवाक जोकोविच को हराकर लगातार दो बार विम्बलडन खिताब जीता है और वे इस बार खिताब के बचाव के इरादे से उतरेंगे।

सेमीफाइनल में दिग्गजों पर भारी पड़े दोनों खिलाड़ी…

सेमीफाइनल में अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-5 टेलर फ्रिट्ज को मात दी, जबकि सिनर ने सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई। सिनर अब तक तीन ग्रैंड स्लैम—दो ऑस्ट्रेलियन ओपन और एक यूएस ओपन—जीत चुके हैं। वे पहली बार विम्बलडन फाइनल में पहुंचे हैं और इस बार खिताब जीतने का सुनहरा मौका उनके पास है।

विमेंस डबल्स फाइनल: नंबर-4 बनाम नंबर-8 की जोरदार भिड़ंत

विमेंस डबल्स में भी आज का दिन खास रहेगा। फाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 जोड़ी जेलेना ओस्तापेंको (लात्विया) और सिएह सु-वेई (ताइवान) का सामना वर्ल्ड नंबर-8 जोड़ी वेरोनिका कुडेरमेटोवा (रूस) और एलिस मर्टेंस (बेल्जियम) से होगा। यह रोमांचक मुकाबला 13 जुलाई को पुरुष फाइनल के साथ ही खेला जाएगा, जिससे दर्शकों को एक ही दिन में दो बड़े फाइनल देखने को मिलेंगे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Chhattisgarh: प्रेम राजन रौतिया ने इंटरनेशनल गेम्स में जीता गोल्ड, सीएम विष्णु देव साय ने दी बधाई
Next: हरदोई में माफिया अनुपम दुबे की 1.94 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.