Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ICC Player of the Month 2025: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ICC Player of the Month 2025: अभिषेक शर्मा और स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड!

Hema Gupta October 17, 2025

ICC Player of the Month 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सितंबर 2025 के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड दिया है। उन्होंने पिछले महीने खेले गए T-20 एशिया कप 2025 में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 314 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी बने।

Read More: PAK vs ENG Women’s World Cup: लगातार दूसरी बार कोलंबो में बारिश ने रोका विमेंस वर्ल्ड कप मुकाबला…

कुलदीप यादव और बेनेट को छोड़ा पीछे…

अभिषेक शर्मा ने इस अवॉर्ड की रेस में भारत के स्पिनर कुलदीप यादव और जिम्बाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट को पीछे छोड़ा।

More accolades for Abhishek Sharma as the India opener claims his first ICC Monthly award 🌟https://t.co/7r5gecjfwX

— ICC (@ICC) October 17, 2025

बता दें कि कुलदीप यादव ने एशिया कप में 17 विकेट चटकाए थे। वहीं बेनेट ने T-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर में शतक लगाया था।

‘यह टीम की मेहनत का नतीजा है…’- अभिषेक

अवॉर्ड जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने कहा —

“अवॉर्ड जीतकर अच्छा लग रहा है। टीम के अहम मुकाबलों में योगदान देने का मौका मिला। मैं उस टीम का हिस्सा बनकर गर्व महसूस करता हूं जो हर परिस्थिति में जीतने का जज्बा रखती है। टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद देता हूं।”

पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ लगाई फिफ्टी..

एशिया कप में अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन और बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन बनाए। उन्होंने 7 में से 6 मैचों में 30 से ज्यादा रन बनाए और 3 मैच में फिफ्टी लगाई।

उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक रहा और उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बाउंड्री भी लगाई।

ICC T-20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज…

अभिषेक शर्मा ICC T-20 रैंकिंग में अब नंबर -1 पर हैं। उन्होंने 931 पॉइंट्सस हासिल करके के नया रिकॉर्ड अपने खाते में दर्ज कर लिया है। इससे पहले इंग्लैंड के डेविड मलान के नाम 919 पॉइंट्स का रिकॉर्ड था(2020)।

भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ही ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जो 900 से अधिक रेटिंग तक पहुंचे हैं।

टी-20 में 2 शतक और 5 फिफ्टी…

अभिषेक शर्मा ने अब तक 24 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं। उन्होंने 196.07 के स्ट्राइक रेट से 849 रन बनाए हैं, जिसमें 5 फिफ्टी और 2 शतक शामिल हैं।
अभिषेक ने 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था और IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग करते हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए…

अभिषेक शर्मा फिलहाल पंजाब रणजी टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्हें भारत की टी-20 टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी चुना गया है।
सीरीज 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक चलेगी।

पहला मैच कैनबेरा के मनुका ओवल और आखिरी मुकाबला ब्रिसबेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।

स्मृति मंधाना बनीं ‘विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’

विमेंस कैटेगरी में भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना को सितंबर के लिए ‘ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ’ चुना गया।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 वनडे में 2 शतक और 1 फिफ्टी लगाई।
तीसरे वनडे में मंधाना का शतक सिर्फ 50 गेंदों में आया था। उन्होंने सितंबर में 77 की औसत से 308 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बनीं।

 

Top form, top player 🏏

September’s ICC Women’s Player of the Month award belongs to the sensational Smriti Mandhana ✨

More ➡️ https://t.co/m0eR2VTH3K pic.twitter.com/IA8pO8SyVN

— ICC (@ICC) October 16, 2025

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास..बनाए रिकॉर्ड्स…

भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

1. विमेंस वनडे में सबसे तेज 5000 रन पूरे करने वाली दुनिया की 5वीं और भारत की दूसरी खिलाड़ी बनीं।

2. सबसे युवा (29 वर्ष) खिलाड़ी के रूप में यह उपलब्धि हासिल की।

3. उन्होंने 112वीं पारी की 5568वीं गेंद पर 5000 रन पूरे किए — यह दोनों ही मामलों में विश्व रिकॉर्ड है।

4. मंधाना ने वेस्टइंडीज की स्टेफनी टेलर (129 पारियां) और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (6182 गेंदें) को पीछे छोड़ा।

5. मंधाना ने इस साल 1062 रन पूरे किए और ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बेलिंडा क्लार्क का 1997 का 970 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: प्यार, धोखा और मौत: डॉक्टर ने एनेस्थीसिया से दी पत्नी को नींद…जो कभी खुली ही नहीं
Next: CG NEWS : नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में मिली सफलता,सीएम साय के सामने 200 नक्सली करेंगे सरेंडर

Related Stories

Mohammad Amir Slams PCB
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!

Hema Gupta March 3, 2026
BJP Rajya Sabha candidates
  • Top Story
  • देश-विदेश

राज्यसभा चुनाव: BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची

himani Shrotiya March 3, 2026
Sonia Gandhi Khamenei PM
  • Top Story
  • देश-विदेश

खामेनेई की हत्या सोनिया ने की निंदा, PM के इजरायल दौरे की टाइमिंग पर सवाल

himani Shrotiya March 3, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व वन्य जीव दिवस पर दीं शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राजकुमार सिंह यादव के निधन पर जताया शोक

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Mohammad Amir Slams PCB: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने PCBके चेयरमैन नकवी को दी चेतावनी!
  • दुष्कर्म किया, ब्लैकमेलिंग..बस्ती में सिरफिरे प्रेमी ने नाबालिग को मारी गोली
  • Esha Gupta Safe Return UAE: UAE से सुरक्षिक वापस लौटी ईशा गुप्ता, सरकार का किया शुक्रियादा…
  • हरियाणा के बजट 2026-27 को आम आदमी पार्टी ने बताया “सपनों को तोड़ने वाला”
  • फिल्म ‘शतक’ MP में टैक्स फ्री,CM डॉ मोहन ने की घोषणा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.