Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ICC Cricket Rule Changes: क्रिकेट के बदले 6 नियम, नो बॉल पर भी अब होगा कैच का रिव्यू!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

ICC Cricket Rule Changes: क्रिकेट के बदले 6 नियम, नो बॉल पर भी अब होगा कैच का रिव्यू!

Hema Gupta June 27, 2025

ICC Cricket Rule Changes: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हाल ही में क्रिकेट के 6 नियमों में बदलाव किए हैं। इनका मकसद खेल को ज्यादा तेज, निष्पक्ष और रोमांचक बनाना है। टेस्ट क्रिकेट में ये बदलाव नई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के लिए तुरंत प्रभाव से लागू हो चुके हैं, जबकि सीमित ओवर क्रिकेट (वनडे और टी-20) में ये नियम 2 जुलाई 2025 से लागू होंगे। हाल हि में 2 नियमों में और बदलाव किए गए।

Read More:Early Titled Tuesday Online Chess: 9 साल के आरित ने मैग्नस कार्लसन से ड्रॉ खेला, वी. प्रणव बने चैंपियन!

1. टेस्ट में स्टॉप क्लॉक नियम लागू

टेस्ट क्रिकेट में अब स्टॉप क्लॉक नियम लागू कर दिया गया है। इसके तहत फील्डिंग टीम को हर ओवर शुरू करने के लिए 60 सेकेंड का समय मिलेगा। अगर टीम इस समय सीमा का उल्लंघन करती है, तो उसे पहले दो बार चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद भी नियम न मानने पर विपक्षी टीम को 5 रन पेनल्टी के रूप में दिए जाएंगे।

गौरतलब है कि वनडे और टी-20 में यह नियम पहले ही लागू हो चुका है।

2. शॉर्ट रन पर सख्त कार्रवाई

ICC ने जानबूझकर शॉर्ट रन लेने पर कड़ी सजा तय की है। पहले इस स्थिति में बल्लेबाजी टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगती थी। अब अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर रन पूरा नहीं करता और एक्स्ट्रा रन चुराने की कोशिश करता है, तो अंपायर फील्डिंग टीम से पूछेंगे कि वे दोनों बल्लेबाजों में से किसे स्ट्राइक पर रखना चाहते हैं। इसके अलावा, 5 रन का जुर्माना भी जारी रहेगा। यह नियम सभी फॉर्मेट में लागू होगा।

3. गलती से लार लगाने पर गेंद नहीं बदलेगी

सलाइवा (लार) पर पहले की तरह बैन जारी रहेगा। लेकिन अब अगर गलती से गेंद पर लार लग जाए, तो गेंद बदलना जरूरी नहीं होगा। अंपायर गेंद तभी बदलेंगे, जब उसकी स्थिति में बड़ा बदलाव हो, जैसे कि गेंद ज्यादा गीली हो जाए या उसमें असामान्य चमक आ जाए। यह फैसला पूरी तरह अंपायर के विवेक पर निर्भर होगा। यह नियम भी तीनों फॉर्मेट में लागू रहेगा।

4. कैच रिव्यू में अब LBW की भी जांच

ICC ने कैच रिव्यू नियम में भी बदलाव किया है। अगर कोई कैच आउट का निर्णय DRS में गलत साबित होता है, लेकिन गेंद बल्लेबाज के पैड पर लगी हो, तो थर्ड अंपायर अब LBW की भी जांच करेगा। अगर गेंदबाज के पक्ष में LBW साबित होता है, तो बल्लेबाज को आउट करार दिया जाएगा। यह नियम सभी फॉर्मेट में लागू होगा।

5. नो बॉल पर कैच की जांच होगी

पहले अगर नो बॉल पर कैच की स्थिति होती थी, तो सिर्फ नो बॉल का रन ही मिलता था और कैच की जांच नहीं होती थी। अब नया नियम कहता है कि नो बॉल पर कैच की जांच भी की जाएगी। अगर कैच सही है, तो बल्लेबाजी टीम को नो बॉल का एक रन मिलेगा लेकिन बल्लेबाज आउट रहेगा। अगर कैच गलत साबित होता है, तो बल्लेबाजी टीम को नो बॉल का रन और दौड़कर लिए गए रन भी दिए जाएंगे। यह नियम भी तीनों फॉर्मेट में लागू होगा।

6. टी-20 में पावरप्ले नियमों में बदलाव….

ICC ने टी-20 क्रिकेट में पावरप्ले को लेकर नए नियम बनाए हैं। अगर किसी कारण से मैच के ओवर घटाए जाते हैं (जैसे बारिश), तो उसी अनुपात में पावरप्ले ओवर भी कम कर दिए जाएंगे। नए नियम के अनुसार:

1. 5 ओवर के मैच में 1.3 ओवर पावरप्ले होगा

2. 6 ओवर के मैच में 1.5 ओवर पावरप्ले होगा

3. 7 ओवर के मैच में 2.1 ओवर पावरप्ले होगा

4. 8 ओवर के मैच में 2.2 ओवर पावरप्ले होगा

5. 9 ओवर के मैच में 2.4 ओवर पावरप्ले होगा

5. 10 ओवर के मैच में 3 ओवर पावरप्ले होगा

6. 11 ओवर के मैच में 3.2 ओवर पावरप्ले होगा

7. 12 ओवर के मैच में 3.4 ओवर पावरप्ले होगा

8. 13 ओवर के मैच में 3.5 ओवर पावरप्ले होगा

9.14 ओवर के मैच में 4.1 ओवर पावरप्ले होगा

10. 15 ओवर के मैच में 4.3 ओवर पावरप्ले होगा

11. 16 ओवर के मैच में 4.5 ओवर पावरप्ले होगा

पावरप्ले के दौरान केवल दो फील्डर ही 30-यार्ड सर्कल से बाहर रह सकते हैं। ये बदलाव छोटे फॉर्मेट के खेल को अधिक निष्पक्ष और रोमांचक बनाने के लिए किए गए हैं।

कुछ दिनों पहले हुए थे 2 और बदलाव…

ICC ने हाल ही में दो और अहम बदलावों को मंजूरी दी थी, जिनका विवरण इस प्रकार है:

1. वनडे में 35 ओवर के बाद एक ही नई गेंद..

अब वनडे क्रिकेट में एक ही नई गेंद का इस्तेमाल होगा, जिसे 35 ओवर के बाद बदला जा सकेगा। इससे डेथ ओवर्स में गेंदबाजों को ज्यादा स्विंग और रिवर्स स्विंग का फायदा मिलेगा।

2. बाउंड्री पर कैच के नियम में बदलाव..

मेरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने बाउंड्री पर कैच पकड़ने के नियमों में बदलाव की सिफारिश की थी, जिसे ICC ने मंजूरी दे दी है। अब अगर कोई खिलाड़ी बाउंड्री के बाहर जाकर गेंद को उछालकर वापस फील्ड में लाता है, तो कैच तब तक मान्य नहीं होगा, जब तक खिलाड़ी का आखिरी स्पर्श मैदान के अंदर नहीं होता। यह नया नियम 17 जून 2025 से लागू हो गया है।

 

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: England 2nd test Squad: इंग्लैंड टीम में 4 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में इस प्लेयर की वापसी!
Next: Ahmedabad Jagannath Rath Yatra Elephant Incident: अहमदाबाद जगन्नाथ रथयात्रा में DJ की आवाज से बेकाबू हुआ हाथी, मचा हड़कंप, चार घायल

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.