Jabalpur Bhopal Highway Accident: जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे -45 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। ब्रिज के नीचे सर्विस रोड से गुजर रही एक कार पर एक हाइवा जा गिरा। हादसा इतना भयानक था की कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना शहपुरा थाना क्षेत्र की है।

Jabalpur Bhopal Highway Accident: कार पर गिरा हाइवा
बता दे कि, हाइवा गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के अंदर बैठे लोग अंदर ही फंस गए थे। बताया जा रहा है कि हाइवा के नीचे एक बाइक भी दबी हुई है। सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

रेस्क्यू जारी
शहपुरा पुलिस का कहना है कि कार में सवार 4 लोगों को इलाज के लिए भेजा गया, वहीं अभी तक सिर्फ 1 ही मौत की पुष्टि हुई। हाईवा अभी तक हटाया नहीं गया है। यह हादसा गुरुकृपा पेट्रोल पंप के पास ओवरब्रिज के नीचे हादसा हुआ। पुलिस पूरी टीम मौके मौजूद है। कार सवार कहा के है ये अभी सामने नहीं आया है।
