Husband Assault Miscarriage: पंजाब के लुधियाना में एक पति ने अपनी गर्भवती महिला के साथ मारपीट की, पति गुस्से में ये भी भूल गया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। उसने पेट पर भी वार किया। इस वजह से महिला की हालत काफी बिगड़ गई और उस महिला का गर्भपात हो गया।
थाना डिवीजन नंबर 2 में आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

घर का काम नहीं किया तो पति ने पीटा
पीड़ित पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि, 22 जनवरी के दिन उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से वह घर का काम नहीं कर सकी। इस बात से पत्नी नाराज होकर गुस्से में पत्नी को पीटने लगा। और गुस्से में इस तरह पागल हो गया कि अपना आपा खो बैठा और महिला के पेट में पल रहें बच्चे की मौत हो गई।
मारपीट के दौरान पेट में लगी चोट
पीड़िता ने बताया कि, पति ने बुरी तरह पीटा, जिसकी वजह से उसके पेट में भी चोटें आई। इस वजह से पेट में पल रहा बच्चा गिर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति माणिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
