Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Bhind: फ्री में रूम नहीं दिया तो होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, होटल संचालक को पीटा
  • मध्य प्रदेश

Bhind: फ्री में रूम नहीं दिया तो होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, होटल संचालक को पीटा

Narendra Singh November 13, 2025

hotel firing bhind free room incident: भिंड जिले में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब तीन बदमाशों ने बायपास पर स्थित होटल डिमांड पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दरअसल, बदमाश होटल में मुफ्त में रूम मांग रहे थे, लेकिन होटल संचालक अभिषेक सिंह राजावत ने मना कर दिया। इससे गुस्साए बदमाशों ने पहले संचालक से मारपीट की और फिर अपहरण की कोशिश भी की।

फ्री में रूम न देने पर गोली चलाई

जानकारी के अनुसार, आरोपी गोलू अकोदा, उसके साथी रमन भदौरिया (निवासी बिलोरा) और बब्बू श्रीवास (निवासी उमरी) होटल पर पहुंचे थे। जब होटल स्टाफ ने फ्री रूम देने से इनकार किया, तो तीनों ने होटल संचालक को गालियां दीं और सड़क किनारे ले जाकर कार में बैठाने की कोशिश की। संचालक किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल हुआ।

10 से 12 राऊंड फायर

बदमाश यहीं नहीं रुके। थोड़ी देर बाद वे फिर लौटे और फायरिंग की कोशिश की, लेकिन कारतूस मिसफायर हो गए। इसके बाद रात करीब 11 बजे तीनों दोबारा होटल लौटे और 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों से होटल के शीशे टूट गए और दीवारों पर निशान बन गए।होटल संचालक ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी दी गई, लेकिन बदमाश पुलिस के जाने के बाद फिर लौटे और दोबारा फायरिंग की।

घटना का cctv आया सामने

घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बृजेंद्र सेंगर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है।फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और होटल व आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है और होटल संचालक ने सुरक्षा की मांग की है।

Read More:-  सरकारी बैंकों के विलय की संभावना

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सासाराम में देर रात काउंटिंग सेंटर पहुंचा ट्रक, EVM घुसाने के आरोप पर बवाल; RJD ने उठाए कई सवाल
Next: CM MOHAN YADAV: किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.