Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Hindus in Bangladesh violence: बांग्लादेश में सिसकते हिन्दू. और भारत की असहज चुप्पी….
  • Top Story
  • देश-विदेश

Hindus in Bangladesh violence: बांग्लादेश में सिसकते हिन्दू. और भारत की असहज चुप्पी….

Ranu January 8, 2026

Hindus in Bangladesh violence: जो देश कभी भारत का ही हिस्सा था. वही आज उसके सबसे पुराने समुदाय के लिए डर की ज़मीन बनता जा रहा है, बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे हमले अब किसी एक घटना तक सीमित नहीं रहे, वहाँ न पुरुष सुरक्षित हैं न महिलाएँ न ही वह साधारण हिन्दू दुकानदार. जिसकी सबसे बड़ी गलती” सिर्फ उसकी पहचान है ।

Read More:-Mamata Banerjee ED raid controversy: ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा वार: बोलीं– प्रधानमंत्री जी, अपने गृह मंत्री को संभालिए

सबसे चौंकाने वाली बात यह नहीं है कि बांग्लादेश में हिन्दू मारे जा रहे हैं. सबसे डरावनी बात यह है कि भारत मेंजहाँ मानवाधिकारों पर बहस करने वाला एक पूरा वर्ग मौजूद है इस मुद्दे पर अजीब-सी ख़ामोशी पसरी हुई है ।

बांग्लादेश जल रहा है. विमर्श कहीं और भटक गया है

बांग्लादेश आज सचमुच जल रहा है, हिन्दू घर जल रहे हैं. दुकानें उजड़ रही हैं. लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन भारत में बहस चल रही हैवेनेजुएला के राष्ट्रपति और उसके परिवार के मानवाधिकारों पर ।
यह सवाल उठना स्वाभाविक हैक्या पड़ोस में मरते लोग. जिनकी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जड़ें भारत से जुड़ी हैं. हमारे विमर्श में जगह नहीं रखते?

15 दिनों में 7 हत्याएं और सिलसिला थमता नहीं

दीपू चंद्र की हत्या के साथ जो दौर शुरू हुआ. वह थमने का नाम नहीं ले रहा । उसकी हत्या सबने देखी उस पर शोर भी हुआ. लेकिन उसके बाद जो हुआवह कहीं ज़्यादा भयावह है ।

ऐसा लगता है….

मानो बांग्लादेश में सत्ता की राजनीति अब हिन्दुओं के ख़ून के इर्द-गिर्द घूमने लगी है. कभी बेअदबी के नाम पर हत्या होती है कभी किसी हिन्दू दुकानदार को यूँ ही मार दिया जाता है । दिसंबर 2025 से लेकर अब तक. लगभग 35 दिनों में कम से कम 11 हिन्दुओं की हत्या हो चुकी है । और इन हत्याओं में एक समानता साफ़ दिखती हैइनकी वजह सिर्फ और सिर्फ धर्म है ।

शरद चक्रवर्ती और राणा प्रताप बैरागी की हत्या

सबसे ताज़ा घटना पलाश उपजिला के चारसिंदूर बाज़ार की है. जहाँ किराना दुकानदार शरद चक्रवर्ती पर रात करीब 11 बजे हमला कर उनकी हत्या कर दी गई. इसी दिन कुछ घंटे पहले, जेस्सोर ज़िले में 38 वर्षीय राणा प्रताप बैरागी को सिर में गोली मार दी गई । वे सिर्फ एक कारोबारी ही नहीं. बल्कि एक समाचार पत्र के कार्यवाहक संपादक भी थे ।
ये महज़ आपराधिक घटनाएँ नहीं थीं, ये संकेत थेडर फैलाने के चुप कराने के ।

मौत की घाटी” एक फेसबुक पोस्ट और एक सच्चाई

शरद चक्रवर्ती ने अपनी हत्या से पहले फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी । उसमें उन्होंने बढ़ती हिंसा पर चिंता जताते हुए अपनी जन्मभूमि को मौत की घाटी” कहा था ।
उनकी कही बात जैसे सच साबित करने का बीड़ा हमलावरों ने उठा लिया ।

एक चश्मदीद और रिश्तेदार प्रदीप चंद्र बर्मन के अनुसार….

पहले से दुश्मनी थी… हमलावरों ने उनका मोबाइल या मोटरसाइकिल तक नहीं ली मतलब साफ़ है लूट नहीं संदेश देना था । और भारत में बहस ग़ाज़ा और वेनेजुएला पर
यह सब कुछ लगातार हो रहा है.

लेकिन…..

भारत का एक बड़ा बौद्धिक वर्ग ग़ाज़ा और वेनेजुएला पर ही अटका हुआ है, अमेरिका क्या कर रहा है. कहाँ ग़लत हैइस पर घंटे-घंटे बहस हो रही है हो सकता है अमेरिका ग़लत हो । लेकिन वेनेजुएला भारत से हज़ारों किलोमीटर दूर है, वहाँ भारतीय समाज का कोई अस्तित्व नहीं है ।जबकि बांग्लादेश भारत की सांस्कृतिक स्मृति का हिस्सा है । वहाँ वही हिन्दू मारे जा रहे हैं. जिनके पुरखे इसी धरती से गए थे. जिनके देव-स्थल. परंपराएँ और स्मृतियाँ आज भी साझा हैं ।

यह चुप्पी सबसे बड़ा सवाल है

विडंबना यह है कि जिन लोगों की ज़मीन पर उनके पूर्वजों ने सदियाँ गुज़ारीं. उसी ज़मीन पर उनके ख़ून की कीमत आज भी विमर्श से बाहर है ।
बांग्लादेश में हिन्दू मर रहे हैंऔर भारत में उनकी पीड़ा पर नहीं. बल्कि दूर बैठे देशों की राजनीति पर चर्चा हो रही है ।
यह सिर्फ़ चुप्पी नहीं है यह एक असहज. डरावनी और बहुत बोलती हुई चुप्पी है ।

About the Author

Ranu

Administrator

i am worked with many digital news portal as copy writer.

View All Posts

Post navigation

Previous: जनगणना 2027 की तारीख तय: 1 अप्रैल से शुरू होगा पहला चरण. 30 दिन में होगी घरों की लिस्टिंग
Next: Judge cash scandal Supreme Court: जज कैश कांड-सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित जस्टिस वर्मा को राहत नहीं

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.