Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • फाइनेंस
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • फाइनेंस
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल

Rohan Umak March 2, 2026

Himachal Pradesh news: सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की, और वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के राजस्व घाटे की भरपाई हेतु स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस के तहत विशेष वित्तीय पैकेज देने का आग्रह किया.

CM सुक्खू ने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान (RDG) को बंद करने का निर्णय राज्य की वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल एवं नुकसानदायक प्रभाव डाल रहा है. उन्होंने वित्त मंत्री सीतारमण के समक्ष स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश की तुलना बड़े राज्यों से नहीं की जा सकती, क्योंकि उनकी आर्थिक संरचना और संसाधन अलग हैं. 

Himachal Pradesh news
Himachal Pradesh news

‘सभी राज्यों को एक पैमाने पर आंकना उचित नहीं’: CM सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि नागालैंड के बाद हिमाचल प्रदेश को RDG के रूप में लगभग 12.7 प्रतिशत योगदान मिलता था, जो देश में दूसरा सबसे अधिक था. आगे  उन्होंने कहा कि बड़े राज्य इस तरह की परिस्थितियों का सामना कर सकते हैं, लेकिन छोटे पहाड़ी राज्यों के लिए यह चुनौतीपूर्ण है. 

उन्होंने RDG को बंद करने के फैसले को सहकारी संघवाद (Cooperative Federalism) की भावना के विपरीत करार दिया. साथ ही साथ संविधान के अनुच्छेद 275(1) का उल्लेख करते हुए सुक्खू ने कहा कि यह प्रावधान राज्यों के राजस्व और व्यय के अंतर को पाटने के लिए अनुदान देने की व्यवस्था करता है.

GST से भी बढ़ा राजस्व दबाव

मुख्यमंत्री ने मंत्री सीतारमण से बातचीत के दौरान बताया कि राज्य सरकार ने पिछले दो-तीन वर्षों में वित्तीय अनुशासन के तहत कई कड़े कदम उठाए हैं. कोई ऑफ-बजट उधारी नहीं ली गई और विभिन्न सेस के माध्यम से हर वर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये जुटाए गए.

उन्होंने कहा कि GST लागू होने के बाद से राज्य के राजस्व पर प्रतिकूल असर पड़ा है, और टैक्स दरों में वृद्धि के साथ साथ सब्सिडी के युक्तिकरण जैसे कदम उठाने के बावजूद राजस्व घाटे को पूरी तरह कम करना संभव नहीं हो पा रहा है. 

CM सुक्खू ने किया पहाड़ी राज्यों के लिए विशेष समिति गठित करने का अनुरोध

बातचीत के अंत में CM सुक्खू ने पहाड़ी राज्यों की आर्थिक परिस्थितियों के समुचित आकलन के लिए एक विशेष समिति गठित करने का अनुरोध मंत्री सीतारमण से किया. वित्त मंत्री ने उन्हें राज्य की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया. अधिकारियों के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार भी उपस्थित रहे.

About the Author

Rohan Umak

Author

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
Next: गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई

Related Stories

शेयर बाजाऱ - एक नज़र में
  • देश-विदेश
  • फाइनेंस

शेयर बाजाऱ – एक नज़र में

Rohan Umak March 2, 2026
iran attack market crash sensex crude oil surge
  • Top Story
  • फाइनेंस

ईरान पर हमले से हाहाकार: प्री-ओपेन में 7000 टूटा सेंसेक्स, कच्चा तेल 10% उछला

Narendra Singh March 2, 2026
Rajya Sabha Election Himachal
  • हिमाचल प्रदेश

राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया तेज, CM दिल्ली हुए रवाना

himani Shrotiya March 1, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.