CM Sukhu Chidambaram Meeting: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली दौरे पर थे। वहां उन्होने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम से मुलाकात की। शिमला पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री से राज्य की वित्तीय स्थिति और रेवेन्यू डिफिशिएंट ग्रांट (RDG) के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई।

पूर्व वित्त मंत्री से मुलाकात
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने चिदंबरम को पिछले 3 सालों में राज्य सरकार द्वारा किए गए वित्तीय प्रबंधन, विभिन्न योजनाओं और हिमाचल को मिले आर्थिक लाभों की जानकारी दी। साथ ही RDG खत्म किए जाने के फैसले को लेकर प्रदेश की चिंता भी उनके सामने रखी।
CM Sukhu Chidambaram Meeting: चिदंबरम ने चिंता जताई
CM सुक्खू के अनुसार, पी. चिदंबरम ने इस पर चिंता जताई और कहा कि उनके कार्यकाल में पहाड़ी राज्यों की जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान के तहत राज्यों को मिलने वाली रेवेन्यू डिफिशिएंट ग्रांट को बंद किया जाना आश्चर्यजनक है और विशेष रूप से हिल स्टेट्स के मामले में इस पर फिर से विचार होना चाहिए था।
नड्डा से नहीं हुई मुलाकात
दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से भी मुख्यमंत्री सुक्खू की मुलाकात प्रस्तावित थी, लेकिन संसद सत्र के कारण यह संभव नहीं हो पाई। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वे जल्द ही जे पी नड्डा से मुलाकात कर राज्य के हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
