CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री से मुलाकात, ग्रीन फंड से लेकर बजट बढ़ाने तक रखी कई मांग

himachal-cm-sukhu-meets-finance-minister-green-fund-budget-demands

CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री से मुलाकात, ग्रीन फंड से लेकर बजट बढ़ाने तक रखी कई मांग

cm सुक्खू ने की वित्त मंत्री से मुलाकात ग्रीन फंड से लेकर बजट बढ़ाने तक रखी कई मांग

CM Sukhu Finance Minister Meeting: बजट से पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। दिल्ली में हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य हिमाचल की आर्थिक स्थिति और राज्य की वित्तीय जरूरतों पर चर्चा करना था। CM सुक्खू ने बैठक में राज्य की वित्तीय चुनौतियों और विकास योजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त आर्थिक मदद देने की मांग की। 

CM सुक्खू की वित्त मंत्री से मांग

मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की पहाड़ी और पर्वतीय जमीन देश के लिए बहुत खास है, इसलिए इन राज्यों के विकास और सुरक्षा के लिए विशेष ध्यान देना चाहिए। CM ने राजस्व घाटा अनुदान कम से कम 10,000 करोड़ प्रतिवर्ष तय करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने पहाड़ी राज्यों के लिए ‘ग्रीन फंड' बनाने की मांग की, जिसमें सालाना 50,000 करोड़ का प्रावधान रखा जाए। [caption id="attachment_128343" align="alignnone" width="580"]CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री से मुलाकात CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री से मुलाकात[/caption]

CM Sukhu Finance Minister Meeting: ग्रीन फंड से लेकर बजट 

CM सुक्खू ने बताया कि पर्वतीय राज्य देश की ‘ग्रीन फ्रंटियर्स' हैं और पर्यावरण, वन और पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सीएम ने कहा कि हिमालयी क्षेत्रों के लिए डिजास्टर रिस्क इंडेक्स में अलग मानक और अलग आवंटन होना जरूरी है।

2% उधार लेने की अनुमति 

CM Sukhu Finance Minister Meeting: राजस्व घाटा और वित्तीय दबाव को देखते हुए CM सुक्खू ने राज्य को GSDP का अतिरिक्त 2% उधार लेने की अनुमति देने की सिफारिश भी की। इससे राज्य को विकास कार्य और बुनियादी ढांचे में तेजी लाने में मदद मिलेगी। माना जा रहा है की ये बैठक बजट से पहले हिमाचल और केंद्र के बीच सहयोग को मजबूत करने और हिमाचल की वित्तीय जरूरतों से केंद्र को अवगत कराने का महत्वपूर्ण मौका रहा।

संबंधित सामग्री

5 जुलाई 2026 राशिफल

सनातन

5 जुलाई 2026 राशिफल

5 जुलाई 2026 राशिफल: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क समेत सभी 12 राशियों का आज का राशिफल पढ़ें। जानें करियर, नौकरी, व्यापार, प्रेम जीवन, धन, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यवाणियां।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 2,500 करोड़ के अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, खुलेंगे रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिवपुरी में अडानी समूह के नए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास करेंगे, जिसकी लागत 2500 करोड़ रुपए है।

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

राज्य

धार में अंतिम संस्कार के दौरान उफान आया नाला, चिता बहने से मचा हड़कंप, व्यवस्था पर उठे सवाल

मध्य प्रदेश के जामला गांव में एक अंतिम संस्कार के समय नाले के उफान से अधजला शव और चिता बह गई, जिससे विकास और सुरक्षा पर सवाल उठते हैं।

रायपुर में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर शुरू, विकास और सुशासन पर होगा बड़ा मंथन

राज्य

रायपुर में साय मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर शुरू, विकास और सुशासन पर होगा बड़ा मंथन

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दो दिवसीय चिंतन शिविर 3.0 शुरू हुआ, जिसमें राज्य की शासन व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर चर्चा की जाएगी।

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की, 1 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

राज्य

मध्य प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई की, 1 लाख किलो से अधिक मादक पदार्थ नष्ट

मध्य प्रदेश के नीमच में पुलिस ने एक निजी सीमेंट संयंत्र में 1 लाख 16 हजार किलोग्राम मादक पदार्थ नष्ट किए, जिनकी कीमत 1 अरब रुपये से अधिक थी।