Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Golden Banyan Award: मध्य प्रदेश को मिला प्रतिष्ठित ‘गोल्डन बैनयन अवार्ड, हेरिटेज टूरिज्म–बेस्ट स्टेट केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया सम्मानित
  • मध्य प्रदेश

Golden Banyan Award: मध्य प्रदेश को मिला प्रतिष्ठित ‘गोल्डन बैनयन अवार्ड, हेरिटेज टूरिज्म–बेस्ट स्टेट केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया सम्मानित

Narendra Singh September 15, 2025

मध्य प्रदेश को उसकी सांस्कृतिक धरोहर और स्थापत्य विरासत को संरक्षित और संवर्धित करने के प्रयासों के लिए एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। राजधानी दिल्ली में आयोजित हेरिटेज वीक अवॉर्ड्स 2025 में मध्य प्रदेश को हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट श्रेणी में प्रतिष्ठित “गोल्डन बैनयन अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (MPTB) को प्रदान किया।

संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दिया अवॉर्ड

केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड (एमपीटीबी) को हेरिटेज वीक अवॉर्ड्स 2025 में हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट श्रेणी में प्रतिष्ठित “गोल्डन बैनयन अवॉर्ड” से सम्मानित किया. एमपी को यह सम्मान 13 सितम्बर को राजधानी दिल्ली में आयोजित हेरीटेज अवॉर्ड्स समारोह में दिया गया.

भारत की सभ्यता का जीवंत प्रतीक है मध्य प्रदेश- MP पर्यटन मंत्री

एमपी को मिले प्रतिष्ठित गोल्डन बनयान अवॉर्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि….

मध्य प्रदेश भारत की सभ्यता का जीवंत प्रतीक है.

  • खजुराहो के भव्य मंदिर,
  • ग्वालियर के ऐतिहासिक किले
  • और महेश्वर के घाट

हमारी धरोहर की कालातीत गरिमा और सतत प्रासंगिकता को दर्शाते हैं.

‘गोल्डन बनयान अवॉर्ड मध्य प्रदेश की सोच का प्रमाण’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश धरोहर संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए पर्यटन आधारित विकास का सशक्त माध्यम बना रहा है. वहीं, अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने कहा कि यह अवॉर्ड मध्य प्रदेश की उस सोच का प्रमाण है, जिसके तहत हम यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्थानीय लोगों को पर्यटन से सीधा लाभ मिले.

MP को भारत का प्रमुख हेरिटेज डेस्टिनेशन

हमारा ध्यान ऐतिहासिक स्थलों के नए उपयोग, परंपराओं और संस्कृति के संरक्षण और जिम्मेदार पर्यटक भागीदारी पर रहा है यह सम्मान हमें और प्रेरणा देता है कि मध्य प्रदेश को भारत का प्रमुख हेरिटेज डेस्टिनेशन बनाया जाए, जहां हर स्मारक एक कहानी कहे और हर परंपरा अपनी पहचान के साथ जीवित रहे.

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों की गवाही

गौरतलब है मध्य प्रदेश की तीन स्थायी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल क्रमशः खजुराहो समूह के मंदिर, भीमबेटका शैलचित्र स्थल, और सांची स्तूप इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गहराई को दर्शाते हैं. इसके अतिरिक्त खजुराहो, ओरछा, मांडू और चंदेरी जैसे ऐतिहासिक नगरों का संरक्षण और संवर्धन इस दिशा में एक सशक्त उदाहरण है.

यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल 18 स्थल

उल्लेखनीय है एमपी के पुरातात्विक स्थलों पर संरचनात्मक संरक्षण, आधुनिक सुविधाओं का विकास व डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर विरासत को जनमानस से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है. यह यात्रा केवल अतीत के गौरव तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यटन, स्थानीय रोजगार व सांस्कृतिक अर्थव्यवस्था को नई गति देने की दिशा में भी एक निर्णायक कदम है.

Read: कुतुबमीनार से भी बड़ा पुल: मिजोरम को दिल्ली से जोड़ने वाली पहली ट्रेन

Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत – बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ट्रम्प ने भारतीय की हत्या की निंदा की: नागमल्लैया की मौत ने सबको झकझोर दिया
Next: सड़कों पर नावें, खेतों में तबाही: देशभर में बाढ़, अलर्ट और बेचैनी

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.