Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Batting Order Headingley Test 2025: हेंडिग्ले टेस्ट से पहले पंत ने किया बड़ा खुलासा!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Batting Order Headingley Test 2025: हेंडिग्ले टेस्ट से पहले पंत ने किया बड़ा खुलासा!

Hema Gupta June 19, 2025

Batting Order Headingley Test 2025: भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान ऋषभ पंत ने पुष्टि की है कि इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि वे खुद पांचवें नंबर पर उतरेंगे। लेकिन नंबर 3 पोजिशन के लिए अब भी विचार जारी है।

Read More: Smriti ICC ODI NO.1 Batter: ICC वनडे रैंकिंग में 5 साल बाद टॉप पर पहुंचीं स्मृति मंधाना..

कोहली के बाद नंबर-4 की भूमिका तय…

विराट कोहली के 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद नंबर-4 की पोजिशन खाली हो गई थी। इस अहम स्थान को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। अब पंत ने स्पष्ट कर दिया है कि यह जिम्मेदारी गिल को दी गई है।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि अभी भी नंबर-3 को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन चौथे और पांचवें नंबर की स्थिति स्पष्ट है। शुभमन गिल नंबर-4 पर और मैं नंबर-5 पर खेलूंगा।”

‘मैदान से बाहर भी गिल से अच्छी बॉन्डिंग’ – पंत

शुभमन गिल के साथ अपने संबंधों पर बात करते हुए पंत ने कहा,

“मैदान के बाहर मेरा और शुभमन का रिश्ता बहुत अच्छा है। अगर आप ऑफ-फील्ड अच्छे दोस्त हैं, तो इसका असर ऑन-फील्ड पर भी देखने को मिलता है। मैं इस बात पर हमेशा विश्वास करता हूं।”

Vice-captain 🤝 Captain #TeamIndia | #ENGvIND | @RishabhPant17 | @ShubmanGill pic.twitter.com/xrQLUmemC8

— BCCI (@BCCI) June 18, 2025

एंडरसन-ब्रॉड की गैरमौजूदगी राहत, लेकिन चुनौती बरकरार…

इंग्लैंड की तेज गेंदबाजी की अनुभवी जोड़ी—जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड—इस सीरीज का हिस्सा नहीं है। इस पर पंत ने कहा कि यह टीम इंडिया के लिए एक राहत की बात है, लेकिन इंग्लैंड के नए गेंदबाजों को कमतर आंकना भी गलत होगा।

On how is he looking at the #TeamIndia Test vice-captaincy role 🤔

Hear what Rishabh Pant had to say #ENGvIND | @RishabhPant17 pic.twitter.com/59X01ARpxm

— BCCI (@BCCI) June 18, 2025

उन्होंने कहा, “यह अच्छा लगता है जब एंडरसन और ब्रॉड जैसे दिग्गज सामने नहीं होते, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम बाकी गेंदबाजों को हल्के में लें। हमारी टीम भी युवा है और हम सभी अपनी क्रिकेट को और बेहतर बनाने में लगे हैं।”

हर्षित राणा को टीम में किया शामिल…?

भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम मैनेजमेंट ने पहले टेस्ट से पहले अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के तौर पर टीम के साथ जोड़ा है। हालांकि, उन्हें आधिकारिक टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है।

टीम मैनेजमेंट का मानना है कि राणा की गति और उछाल इंग्लैंड की हरी-भरी पिचों पर उपयोगी साबित हो सकती है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Tingling Sensation in Legs Causes: पैर में झुनझुनी चढ़ने के कारण और घरेलू उपाय….
Next: Suryakumar Health Update 2025: 3 महीने से दर्द में खेल रहे थे सूर्यकुमार यादव, इलाज के लिए इंग्लैंड रवाना…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.