Hasdev River drowning incident 2025 : छत्तीसगढ़ के हसदेव नदी में पांच दोस्तों के डूबने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, यह पांच युवक पिकनिक मनाने नदी के किनारे पहुंचे थे। नहाते समय अचानक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की लाश नदी से बरामद हो चुकी है, दो अभी भी लापता हैं और दो दोस्तों को सुरक्षित बचा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य में ड्रोन की मदद से तलाश जारी है।
घटना का विवरण
पांचों दोस्त हसदेव नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए थे। नहाते समय अचानक तेज बहाव की वजह से नदी में डूब गए। लोगों ने तुरंत ही पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। बचाव दल और लोग घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए है। दो युवक की तलाश जारी है। वहीं, दो अन्य दोस्तों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
ड्रोन का उपयोग
आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए बचाव दल ने ड्रोन तैनात किया है जिससे नदी के किनारे और भीतर बेहतर नजर रख सकें।ड्रोन की मद्द से पानी के नीचे भी खोजबीन संभव हो पा रही है, जिससे लापता दोस्तों को शीघ्रता से खोजने की उम्मीद बढ़ गई है। प्रशासन का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है
प्रशासन की भागीदारी
स्थानीय जनता भी घटना के बाद बचाव कार्य में सक्रिय हो गई है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और युवाओं ने मिलकर नदी के किनारे सतर्कता बढ़ाई है और लापता युवकों की खोज में मदद कर रहे हैं। प्रशासन ने परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
सुरक्षा उपायों पर जोर
घटना के बाद प्रशासन ने नदी में नहाने और पिकनिक मनाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सुरक्षा के लिए पुलिस ने नदी के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए हैं और आने वाले समय में सुरक्षा व्यवस्थाएं और कड़ी करने का संदेश दिया है।
