Haryana CM Saini reached Punjab: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब के पटियाला के नाभा पहुंचे. जहा उन्होंने नाभा रियासत के महाराजा रिपुदमन सिंह के परिवार में कुंवर अभि उदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी के लिए उन्हें बधाई दी.

शाही परिवार ने 124 साल पुरानी परंपरा को कायम रखा
बता दें की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नाभा रियासत के महाराजा रिपुदमन सिंह के परिवार में कुंवर अभि उदय प्रताप सिंह की दस्तारबंदी में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि शाही परिवार ने 124 साल पुरानी परंपरा को कायम रखा, जिसके लिए उन्हें बधाई.
Haryana CM Saini reached Punjab: अपने पूर्वजों की तरह पंजाब और सिखी की सेवा करेंगे
जहा सीएम सैनी ने उम्मीद जताई कि कुंवर अभि उदय प्रताप सिंह अपने पूर्वजों की तरह पंजाब और सिखी की सेवा करेंगे.
इस दौरान सीएम ने कहा की पंजाब की वर्तमान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ रही है, चोरी-डकैती और अखाड़ों में हत्या बढ़ रही है, जबकि नशे का कारोबार भी तेजी से फैल रहा है. उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि महिलाओं को वादा किए गए 1100 रुपये भत्ते का भुगतान अभी तक नहीं हुआ.
1100 रुपये भत्ते का भुगतान अभी तक नहीं हुआ
आगे कहते है की जनता भ्रष्टाचार और दफ्तरों में रिश्वतखोरी से त्रस्त है और इसलिए पंजाब में सत्ता बदलाव चाहता है. जहा उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार आने पर पंजाब को तरक्की की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा.
नाभा रियासत में 124 साल बाद लौटी शाही परंपरा
Haryana CM Saini reached Punjab: पटियाला जिले के नाभा स्थित हीरा महल में सोमवार को सिख और शाही परंपराओं का ऐतिहासिक संगम देखने को मिला. करीब 124 सालों के अंतराल के बाद नाभा रियासत में शाही दस्तारबंदी की परंपरा को पुनर्जीवित किया गया.
इस अवसर पर कुंवर अभि उदय प्रताप सिंह भावुक नजर आए और उन्होंने अपने पूर्वजों की तरह पंजाब और सिख धर्म की सेवा करने की इच्छा जताई.
