
Hamidia Hospital: हमीदिया में 100 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, 13 को फिर होगी हड़ताल
Hamidia Hospital: हमीदिया अस्पताल के मैनेजमेंट 400 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी कर रहा है। इसी बीच 100 से ज्यादा कर्मचारियों को इस महीने की 20 तारीख तक Termination Letter दिए जा चुके हैं। इसमें वार्ड बॉय, लैब टेक्नीशियन और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
इससे पहले GMC ने इसे लेकर मैनेजमेंट ने निजी कंपनी को लेटर जारी किया था। इसमें वो कर्मचारी हो सकते हैं, जिनकी जॉइनिंग कोविड के दौरान हुई थी। बता दें, कि हमीदिया अस्पताल में रोज 2500 से अधिक की OPD रहती है। 60 से ज्यादा ऑपरेशन होते हैं।
अस्पताल में 400 कर्मचारी ज्यादा
इससे पहले डीन कविता एन सिंह ने कहा था कि शासन से स्वीकृत पदों के मुकाबले हमीदिया में 400 कर्मचारी ज्यादा हैं। वर्तमान में शासन की ओर से जितने पद स्वीकृत हैं, उस आधार पर फैसला लिया जाएगा।
Read more: सौरभ की डायरी में करोड़ों का हिसाब,पटवारी का आरोप 6 पन्नों में 30 करोड़ तो 66 पन्नो में कितना
Hamidia Hospital: 2 बार कर चुके है हड़ताल
सैलरी नहीं मिलने को लेकर हमीदिया अस्पताल के 500 से ज्यादा वार्ड बॉय 2 बार हड़ताल कर चुके हैं। पहली हड़ताल के सैलरी आ गई थी लेकिन दूसरी हड़ताल के बाद केवल आश्वासन मिला लेकिन ना सैलरी आई और ना ही बोनस।
Hamidia Hospital: कर्मचारी 13 को एक बार फिर हड़ताल करने जा रहे हैं। और ये हड़ताल 2 दिन तक चलेगी। इसके लिए परमिशन ले ली गई है।