Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल में हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, 4 महीने से नहीं मिली तनख्वाह
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में हमीदिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, 4 महीने से नहीं मिली तनख्वाह

Shubh Labh October 15, 2024

राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी हमीदिया अस्पताल में कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। 500 से भी ज्यादा कर्मचारी पिछले चार महीने से सैलरी नहीं मिलने से परेशान है। आपको बतादें ऐसे में सभी ने बुधवार से काम बंद करने का ऐलान कर दिया था। सुबह से ही सफाई और दूसरे काम नहीं होने से अस्पताल में भर्ती मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों के परिजनों को व्हील चेयर, स्ट्रैचर में खुद बैठाकर ले जाना पड़ रहा है और इसके साथ साथ टेक्नीशियनों की हड़ताल की वजह से भर्ती का पर्चा बनवाने में भी परेशानियां हो रही हैं। कर्मचारी अस्पताल के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं। हमीदिया अस्पताल में 800 के आसपास सफाई कर्मी और वार्ड कर्मी काम करते हैं इनमें आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल है पिछले चार महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, ऐसे में उन्होंने धरना शुरू कर दिया है. कर्मचारियों का कहना है कि सैलरी नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो रहा है. मकान का किराया नहीं भर पा रहे हैं. बच्चो की स्कूल की फीस नहीं भरने से पढ़ाई बाधित हो रही है. चार माह से वेतन नहीं मिलने से आउटसोर्स कर्मचारी नाराज है. दरअसल आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को हो रही है। क्योंकि मरीजों की सारी व्यवस्था आउटसोर्स कर्मचारी ही देखते हैं। लेकिन जब उनको लगातार सैलरी नहीं मिली तो फिर उन्होंने हड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिन कंपनी की तरफ से यह कर्मचारी काम पर लगे हैं उसने सैलरी को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि एजाइल कंपनी को पिछले 6 महीने से जीएमसी की तरफ से कोई पेमेंट नहीं किया गया है। इसके चलते ही कर्मचारियों की सैलरी नहीं मिल पा रही है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वह जिस विभाग में काम करते हैं उसी विभाग से उन्हें सैलरी मिलनी चाहिए. लेकिन अब तक न तो कंपनी की तरफ से कोई ठोस जवाब दिया गया और न ही विभाग की तरफ से ऐसे में चार महीने से सैलरी नहीं मिलने से परेशान कर्मचारी हड़तालकर रहे हैं

“Do Not Call Me Bhaiya”: Cab Driver’s Six Rules for Passengers Spark Online Debate

About the Author

Shubh Labh

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Umang Singhar : के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को मिली बड़ी जिम्मेदारी,महाराष्ट्र विदर्भ के बनाए गए सीनियर ऑब्जर्वर
Next: Chamunda Mata Tekri: देवास में माँ तुलजा भवानी और माँ चामुंडा माता टेकरी पर 56.50 लाख रुपये का दान प्राप्त

Related Stories

शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.