Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Lifestyle
  • Benefits of Turmeric: रसोई में छिपा ऐसा मसाला जो निखार से लेकर स्वास्थ्य तक है फायदेमंद!
  • Lifestyle

Benefits of Turmeric: रसोई में छिपा ऐसा मसाला जो निखार से लेकर स्वास्थ्य तक है फायदेमंद!

Hema Gupta August 6, 2025

Benefits of Turmeric: भारतीय रसोई में हल्दी (Turmeric) केवल एक मसाला भर नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुकी है। हजारों वर्षों से आयुर्वेद में हल्दी का उपयोग औषधीय गुणों के लिए किया जा रहा है। चाहे बात त्वचा की खूबसूरती की हो, चोट के इलाज की हो या खाने के स्वाद की, हल्दी हर जगह अपनी उपयोगिता सिद्ध कर चुकी है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी अब इसके गुणों को स्वीकार कर रहा है।

Read More: Prevention Moisture in Sugar and Salt: मानसून में चीनी और नमक में क्यों लगती है सीलन? जानिए सुरक्षित रखने के उपाय…

रसोई का स्वाद बढ़ाने वाली हल्दी…

भारतीय खाने की बात करें और हल्दी का जिक्र न हो, यह संभव नहीं। सब्जियों, दालों, करी और खिचड़ी जैसी तमाम डिशेज में हल्दी न केवल रंग और खुशबू जोड़ती है, बल्कि पाचन को भी बेहतर बनाती है। हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन (Curcumin) नामक तत्व में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि हल्दी वाला दूध, जिसे ‘गोल्डन मिल्क’ भी कहा जाता है, सर्दी-जुकाम से लेकर थकान तक में राहत देने में सक्षम है।

त्वचा की देखभाल में हल्दी का कमाल…

हल्दी को स्किनकेयर में इस्तेमाल करने की परंपरा बहुत पुरानी है। भारतीय शादी-विवाहों में हल्दी की रस्म इस बात का प्रतीक है कि हल्दी त्वचा को निखारने का कार्य करती है। हल्दी के फेस पैक त्वचा को चमकदार बनाते हैं, मुंहासों से राहत दिलाते हैं और टैनिंग दूर करते हैं।

घरेलू नुस्खा..

1 चम्मच हल्दी + 2 चम्मच बेसन + 1 चम्मच दही = चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।

प्राकृतिक एंटिसेप्टिक और एंटीबायोटिक…

हल्दी को प्राचीन काल से ही चोटों पर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें एंटिसेप्टिक और हीलिंग गुण होते हैं, जो कट, खरोंच, जलने या घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं। यही वजह है कि बच्चे चोट लगने पर पहले हल्दी लगवाते थे, न कि एंटीबायोटिक क्रीम।

हल्दी का लेप बनाकर लगाने से जलन और सूजन में राहत मिलती है। इसके अलावा हल्दी का सेवन शरीर के अंदरूनी संक्रमण से लड़ने में भी कारगर होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है हल्दी दूध…

कोविड-19 महामारी के दौरान हल्दी दूध का महत्व पूरी दुनिया ने समझा। आयुष मंत्रालय ने भी इसे नियमित रूप से पीने की सलाह दी थी। हल्दी वाला गर्म दूध इम्युनिटी को बढ़ाता है, गले की खराश में आराम देता है और शरीर में गर्माहट लाता है।

नुस्खा-

गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर रात को सोने से पहले पिएं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद…

हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन तत्व गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में भी राहत देता है। यह लीवर की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों में सहायक…

हाल के शोध यह बताते हैं कि हल्दी का नियमित और नियंत्रित सेवन टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, हल्दी के कर्क्यूमिन तत्व में कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को रोकने की भी क्षमता बताई गई है, हालांकि इस पर अभी और शोध जारी है।

बालों के लिए वरदान…

हल्दी का प्रयोग डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाव में किया जाता है। हल्दी और नारियल तेल का मिश्रण सिर पर लगाने से रूसी में राहत मिलती है। यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बाल झड़ने की समस्या में भी मददगार हो सकता है।

हल्दी का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व…

भारतीय संस्कृति में हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। पूजा-पाठ, तीज-त्योहारों में इसका विशेष महत्व होता है। शादी में हल्दी की रस्म न केवल स्किन के निखार के लिए होती है, बल्कि यह जीवन की नई शुरुआत को पवित्रता प्रदान करने का प्रतीक भी मानी जाती है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: मानसून सत्र का 13वां दिन: संसद में हंगामा, मर्चेंट शिपिंग बिल पास
Next: Haridwar Landslide: हरिद्वार में भारी बारिश से भूस्खलन, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरा – ट्रेनों के प्रभावित होने की आशंका

Related Stories

Hair Protection Tips
  • Lifestyle

Hair Protection Tips: होली खेलने के पहले और बाद में करें ये काम, बाल को नहीं होगा कोई नुकसान!

Hema Gupta February 28, 2026
पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे
  • Lifestyle

पेट, जोड़ों और त्वचा को रखना चाहते हैं ठीक तो घर पर ज़रूर उगायें यह 3 औषधीय पौधे

Rohan Umak February 27, 2026
जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण
  • Lifestyle

जानवरों से प्यार करते हैं तो हो जायें सावधान, जानलेवा हो सकता है यह संक्रमण

Rohan Umak February 26, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • PAK Vs SL T20 WC 2026: पाकिस्तान टीम जीत के बाद भी सेमीफाइनल में नहीं बना पाई जगह!
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.