Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior road collapse: ग्वालियर में सड़क धंसने की लापरवाही पर दो इंजीनियर निलंबित
  • मध्य प्रदेश

Gwalior road collapse: ग्वालियर में सड़क धंसने की लापरवाही पर दो इंजीनियर निलंबित

divya mistry October 4, 2025

Gwalior road collapse: ग्वालियर की चेतकपुरी रोड (महल रोड) के बार-बार धंसने के मामले में नगर निगम के दो प्रभारी कार्यपालन यंत्री पवन सिंघल और सुरेश अहिरवार को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। इन दोनों अधिकारियों पर सड़क निर्माण के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप है। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय द्वारा नगरीय प्रशासन विभाग को भेजे गए पत्र के आधार पर की गई है।

Gwalior road collapse
Gwalior road collapse

Gwalior road collapse: पूरे प्रदेश में ग्वालियर की बदनामी हुई

गौरतलब है कि मानसून सत्र से पहले नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनी चेतकपुरी रोड बारिश के शुरुआती दिनों में ही लगातार धंसती रही। महल रोड, जो केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल तक जाती है और वीआईपी मार्ग मानी जाती है, महज 10 दिनों में 8 बार धंस गई। एक घटना में सड़क के नीचे सुरंग जैसी गहराई तक बन गई थी, जिससे पूरे प्रदेश में ग्वालियर की बदनामी हुई।

Gwalior road collapse: जिससे रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि स्ट्रॉम वॉटर लाइन के निर्माण के चलते रोड की खुदाई की गई थी। इसके बाद चेतकपुरी चौराहे से ऑडिट भवन तक डामर रोड का निर्माण अनुबंधित ठेकेदार से कराया गया। लेकिन बारिश शुरू होते ही नई सड़क जगह-जगह से धंस गई, जिससे रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

निलंबन के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए

नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने इस लापरवाही के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्रियों पवन सिंघल और सुरेश अहिरवार को जिम्मेदार मानते हुए पहले भी निलंबन की सिफारिश की थी। हालांकि उस समय एमआईसी (कार्यकारिणी समिति) ने प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी थी और दोनों अधिकारी कार्रवाई से बच गए थे। लेकिन बाद में आयुक्त ने सीधे शासन को प्रस्ताव भेजा, जिस पर कार्रवाई करते हुए नगरीय प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उनके निलंबन के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए गए हैं।

लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी

यह मामला शहर में प्रशासनिक लापरवाही और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। शासन की यह कार्रवाई एक चेतावनी मानी जा रही है कि लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: MP NEWS : RSS प्रमुख भागवत का मध्यप्रदेश दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
Next: CG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री शाह का बस्तर दौरा,नारियल के पत्तों से सजा दरबार

Related Stories

सीएम डॉ मोहन यादव ने लिया एक्शन
  • मध्य प्रदेश

क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित

divya mistry March 2, 2026
भगोरिया पर्व में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं

divya mistry March 2, 2026
सीएम डॉ. मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश

मोहन कैबिनेट में किसानों को 27,746 करोड़ का मेगा तोहफा

divya mistry March 2, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
  • क्रिमिनल के साथ बर्थ-डे मनाना TI को पड़ा भारी, CM डॉ मोहन ने किया तत्काल निलंबित
  • गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम के हमलावर का एनकाउंटर, आरोपी सगे भाई
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.